Homeउपभोक्ता मंचचलती गाड़ी मे शुध्द खाना मिलेगा

चलती गाड़ी मे शुध्द खाना मिलेगा

रेल मंत्रालय की नई योजना के तहत अब आपको ट्रेन में घर जैसा खाना उपलब्ध करवाया जायेगा. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आइआरसीटीसी) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एके मनोचा ने कहा, ‘कृषि एवं ग्रामीण विकास के लिए राष्ट्रीय बैंक (नाबार्ड) के साथ साझीदारी की है. इसके तहत किसानों के स्वयं सहायता समूह रेल यात्रियों को स्थानीय खाना मुहैया कराएंगे.’ रेल्वे नें इस योजना को पायलट योजना नाम दिया हैं.

समझौते के अनुसार इस योजना के लिए कोंकण क्षेत्र के दो स्टेशन कुडाल और सावंतवाड़ी को पायलट परियोजना के लिए चिन्हित किया गया है. इस योजना के तहत यात्रियों को यात्रा के दौरान आइआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से खाने का आर्डर देना होगा. मनोचा ने आगे कहा कि इसी तरह की योजना केरल में भी शुरू की गई है. और बहुत ही जल्द देश भर में इस तरह की योजना शुरू की जाएगी.

गौरतलब हो की यह पायलट परियोजना 2016-17 के रेलवे बजट का हिस्सा है. बजट सत्र के दौरान रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने यात्रियों को घर के जैसा खाना परोसने का विकल्प देने की संभावना तलाशने की घोषणा की थी. और इसी के तहत रेलवे ने ई-कैटरिंग शुरू की है.

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार