Home Blog Page 1937

साहित्यकार कैलाश वाजपेयी का निधन

जाने-माने स‌ाहित्यकार कैलाश वाजपेयी का हृदयगति रुकने के कारण निधन हो गया है। उन्हें साहित्य अकादमी सहित कई सम्‍मानों से नवाजा जा चुका है। वाजपेयी 81 वर्ष के थे। 

लखनऊ विश्वविद्यालय से पीएचडी करने के बाद उन्होंने अध्यापन से करियर आंरभ किया। दिल्‍ली विश्‍व‌विद्यालय समेत कई विदेशी संस्‍थानों में भी उन्हें अध्यापन किया। भारतीय संस्कृति के मर्मज्ञ और कवि के रूप में उनकी ख्य‌ाति अधिक थी। 

दिल्ली दूरदर्शन के लिए उन्होंने कबीर, हरिदास स्वामी, सूरदास, जे कृष्णामूर्ति, रामकृष्ण परमहंस और बुद्ध के जीवन-दर्शन पर फिल्में बनाईं। वह‌ दूरदर्शन की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे। 

वाजपेयी की प्रमुख कृतियों में संक्रान्त, देहांत से हटकर, तीसरा अंधेरा, महास्वप्न का मध्यांतर, प्रतिनिधि कविताएं, सूफीनामा, भविष्य घट रहा है, हवा में हस्ताक्षर, शब्द संसार, अनहट शामिल हैं। विवेकानंद के जीवन पर आधारित नाटक 'युवा संन्यासी' और प्रबंध काव्य 'पृथ्वी का कृष्‍णपक्ष' भी उनकी महत्वपूर्ण रचनाएं हैं। 

उन्हें 1995 में हिंदी अकादमी सम्‍मान, 2002 में व्यास सम्‍मान दिया गया। 2009 में वे कविता संग्रह 'हवा में हस्ताक्षर' के लिए स‌ाहित्य अकदमी से सम्‍मानित किए गए। कैलाश वाजपेयी अमर उजाला के लिए कॉलम भी लिखते थे।

.

अल्पसंख्यक हो जाएंगे हिन्दू, मुस्लिमों की आबादी बढ़ेगी

साल 2050 तक दुनिया की कुल आबादी में हिंदुओं की संख्या तीसरे नंबर पर होगी, जबकि भारत में मुस्लिमों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा होगी। पीयू रिसर्च सेंटर की ओर से की गई स्टडी में इस बात का खुलासा किया गया है। स्टडी के मुताबिक, भारत मुस्लिम आबादी के मामले में इंडोनेशिया को भी पीछे छोड़कर मुस्लिम आबादी के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा देश बन जाएगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2050 में भी भारत में सबसे ज्यादा आबादी हिंदुओं की होगी।

2050 तक 1.4 अरब होंगे हिंदू
पीयू रिसर्च सेंटर की स्टडी में कहा गया है कि 2050 तक हिंदुओं की जनसंख्या 34 फीसदी बढ़ कर करीब 1.4 अरब हो जाएगी। स्टडी के मुताबिक, दुनिया की कुल आबादी का 14.9 प्रतिशत हिंदू होंगे। इस तरह हिंदू उन लोगों को पीछे छोड़ देंगे, जिनका विश्वास किसी भी मजहब में नहीं है। 2050 तक दुनिया की 13.2 फीसदी आबादी नॉन बिलिवर्स की होगी जो हिंदुओं से कम होगी।

ईसाइयों और मुस्लिमों में ज्यादा फर्क नहीं होगा
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘अगले चालीस सालों में ईसाइयों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा होगी, लेकिन इसी लिहाज से मुसलमान उनसे ज्यादा पीछे नहीं होंगे। लेकिन इस्लाम किसी भी अन्य धर्म की तुलना में तेजी से बढ़ेगा। इसमें ये भी कहा गया है कि रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि 2050 तक मुस्लिमों 2.8 अरब या आबादी का 30 फीसदी और ईसाइयों 2.9 अरब या 31 फीसदी के बीच आबादी के हिसाब से करीबी मुकाबला होगा।

क्या है पीयू रिसर्च सेंटर
‘पीयू रिसर्च सेंटर’ एक नॉन फ्रॉफिटेबल अमेरिकी थिंक टैंक है। वॉशिंगटन स्थित यह रिसर्च सेंटर उन राजनैतिक, सामाजिक और भौगोलिक मुद्दों पर शोध तथा सर्वेक्षण करता है, जिनका अमेरिका या दुनिया से संबंध होता है और जो भविष्य में उपयोगी साबित हो सकते हैं। पीयू चैरिटेबल ट्रस्ट इस रिसर्च सेंटर को आर्थिक मदद देता है

उत्तराखंड सरकार ला रही है देश का पहला संस्कृत चैनल

देश का पहला संस्कृत भाषा का चैनल जल्द ही उत्तराखंड में खुलेगा। इस सरकारी चैनल के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरी झंडी भी दे दी है।

खबरों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को चैनल की डीपीआर तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं। चैनल लॉन्च होने के साथ ही उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य होगा, जहां संस्कृत भाषा का अपना चैनल होगा।

संस्कृत अकादमी द्वारा संस्कृत चैनल को स्थापित करने और संचालित किए जाने संबंधी प्रस्ताव कार्य समिति में पारित किया गया। इसी प्रस्ताव में एफएम रेडियो व कम्युनिटी रेडियो शुरू करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

शासन के माध्यम से भेजे गए तीनों प्रस्तावों को मुख्यमंत्री की तरफ से 25 मार्च को हरी झंडी मिल गई। मुख्यमंत्री संस्कृत अकादमी के अध्यक्ष भी हैं। संस्कृत चैनल खोले जाने के प्रस्ताव पर सहमति देते हुए मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चैनल खोले जाने के संबंध में डीपीआर तैयार कर परीक्षण के लिए सचिव समिति के सामने रखें।

सचिव समिति योजना के लिए नीति निर्धारण का काम करेगी। संस्कृत अकादमी के सचिव डॉ. सुरेश चरण बहुगुणा ने बताया कि देश ही नहीं विश्व के किसी कोने में संभवतया अब तक संस्कृत चैनल नहीं है।  

अकादमी के सचिव डॉ. बहुगुणा ने कहा कि अकादमी, विश्वविद्यालय और निकट भविष्य में खुलने वाले चैनल का उद्देश्य संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार से जुड़ा है। संस्कृत का व्यापक असर हो और भाषा , प्राथमिक शिक्षा के स्तर से छात्रों को पढ़ाई जाए इसके लिए सरकार ने पूर्व में प्रत्येक विकासखंड में संस्कृत के पांच-पाच प्राथमिक विद्यालय खोलने और कई गांवों को संस्कृत गांव के नाम से घोषित करने का फैसला लिया है।

एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार इस चैनल का कंटेंट तैयार करने में मदद करेगा। इस चैनल से चारधामों की प्रातःकालीन और सांध्यकालीन पूजा और आरती का लाइव प्रसारण होगा। इसके अलावा तीर्थनगरी वाराणसी में गंगा की आरती और कुंभ के दौरान होने वाले आयोजनों का भी लाइव प्रसारण किया जाएगा।

साभार- http://www.samachar4media.com/ से 

.

भारत का पहला खोजी टेबलॉयड `ब्लिट़्ज’ और पहला पत्रकार रूसी करंजिया

भारतीय पत्रकारिता में ब्लिट्ज़ अपने आप में मील का पत्थर था। ये देश का पहला ऐसा अखबार था, जिसे गाँव गाँव में शौक से पढ़ा जाता था। कई जगहों पर तो ब्लिट्ज़ बहुत कम संखया में पहुँच पाता था तो लोग एक दूसरे के घर या दुकान पर जाकर ब्लिट्ज़ पढ़ने की हसरत पूरी करते थे। आज  की टीवी पत्रकारिता के दौर में जहाँ कोई भी ब्रेकिंग न्यूज न तो सनसनी मचा पाती है न विश्वसनीयता पैदा कर पाती है, जबकि ब्लिट्ज़ का दौर ऐसा दौर था कि इसका एक एक शब्द विश्वसनीयता, प्रामाणिकता और खोजी पत्रकारिता का ऐसा मानक होता था कि ब्लिट्ज़ में छपी खबर सत्ता के शीर्ष, सिंहासन को भी हिला देती थी। ब्लिटज़ हिन्दी के बरसों तक संपादक रहे वरिष्ठ पत्रकार श्री नंदकिशोर नौटियाल  ब्लिट्ज़ के उस सुनहरे दौर की पत्रकारिता को याद कर रहे हैं। 

अंगरे़जी `ब्लिट़्ज' का प्रकाशन दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान २ ़फरवरी १९४१ से शुरू हुआ था, जिस समय सोवियत रूस और ना़जी जर्मनी के बीच अनाक्रमण मैत्री-संधि थी। दुनिया के शीर्ष वूâटनीतिज्ञ और जासूस जब यह कल्पना भी नहीं कर सकते थे, उस समय सबसे पहले `ब्लिट़्ज' ने यह सनसनी़खे़ज भविष्यवाणी कर दी थी कि हिटलर ने अपने `पऩजर डिवी़जन' को रूस पर हमला करने की तैयारी करने का आदेश दे दिया है। इसी तरह सबसे पहले `ब्लिट़्ज' ने छापा कि `आ़जाद हिंद ़फौज' (इंडियन नेशनल आर्मी) की स्थापना हो गयी है और उसके कमांडर नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने अंडमान द्वीप को ब्रिटिश ़गुलामी से आ़जाद कराके वहाँ तिरंगा झंडा लहरा दिया है।

 विश्वयुद्ध की समाप्ति के बाद नवंबर १९४७ में सबसे पहले `ब्लिट़्ज' ने छापा कि अमरीका-रूस के बीच `शीतयुद्ध' की शुरुआत हो गयी है। पाकिस्तान के निर्माता मोहम्मद अली जिन्ना की कराची में मौत की ़खबर जबकि वहाँ के हुक्मरान ने पाकिस्तान की जनता से छुपाकर रखी थी, `ब्लिट़्ज' ने उसे सबसे पहले छापकर सारी दुनिया के सामने उजागर कर दिया। यह भंडाफोड़ भी सबसे पहले सि़र्पâ `ब्लिट़्ज' ने किया था कि जम्मू-कश्मीर पर कबाइलियों के भेस में घुस आये हमलावर पाकिस्तानी सिपाहियों का तथाकथित पठान कमांडर जनरल तारी़क असल में ओ.एस.एस. (सी.आइ.ए. का पूर्व रूप) का अमेरिकन ब्रिगेडियर रसेल हेट था।

 जब जवाहरलाल नेहरू ने अपने गुरु गाँधीजी तथा खुद के वचन से फिरकर देश का विभाजन मं़जूर कर लिया तो कुपित करंजिया प्रधान मंत्री के द़फ्तर में जा धमके और गुस्से में बोले, छिन्नभिन्न देश में रहने से तो बेहतर होगा कि मैं कहीं बाहर चला जाऊँ! नेहरू ने कहा जाने से पहले कल सुबह नाश्ते पर आओ। नाश्ते पर एक और सज्जन मौजूद थे, वी.के. कृष्ण मेनन। करंजिया का रोष नाश्ते पर भी थम नहीं रहा था। अंत में नेहरू ने कहा, जाते ही हो तो अच्छा जाओ, बाहर से तुम हमारी मजबूरी को बेहतर समझ सकोगे और मेनन ने कुछ देशों की सूची और भारत के गैरसरकारी प्रतिनिधि की हैसियत से विदेश यात्रा-कार्यक्रम और अधिकारपत्र रूसी (रुस्तम खोरशीदजी) करंजिया को थमा दिया। यह था नेहरू की दूरदर्शिता और करंजिया की उपयोगिता का एक ज्वलंत उदाहरण जो बाहरी राष्ट्रों के साथ भारत के भावी संबंधों में महत्वपूर्ण मौ़कों पर अत्यंत सहायक सिद्ध हुआ।

   सन 'साठ के बरसों में देश में जगह-जगह से सैकड़ोेंं टैबलॉयड विभिन्न भाषाओं में `ब्लिट़्ज' की त़र्ज पर छप रहे थे, मगर वे `ब्लिट़्ज' नहीं थे। यह रूसी करंजिया की पत्रकारिता की लोकप्रियता का ही एक पैमाना था कि बड़े अ़खबारों की टक्कर में `ब्लिट़्ज' प्रतिरोध की एक समानांतर पत्रकारिता (काउंटर मीडिया) का नेता और आदर्श बन गया था। वह भारतीयता, धर्मनिरपेक्षता और नारी-सम्मान का प्रबल समर्थक था। यह सब करंजिया के पारसी संस्कारों के कारण था। युद्धकाल में वार-कॉरस्पोंडेट रहे करंजिया और `ब्लिट़्ज' ने बर्तानवी ़फौजी अ़फसरों की अय्याशी के लिए जो शर्मनाक `वीमेंस ऑग़्जीलियरी कोर (इंडिया)' गठित की गयी थी उसको बंद कराने के लिए ़जबर्दस्त मुहिम छेड़ी और तत्कालिक ब्रिटिश शासन को उसे बंद करने पर मजबूर कर दिया था।  
   करंजिया की पत्रकारिता का झुकाव समाजवाद की ओर था और गाँधीजी के शब्दों में समाज के सबसे निचले पायदान पर बैठे व्यक्ति की आवा़ज बनकर सामने आना तथा उसके सरोकारों को सबसे पहले स्वर देना। “प्रâी, प्रैंâक एंड फियरलेस'' (बेलौस, बेबाक और बे़खौ़फ) उसका नीति-वाक्य था। राष्ट्रीय घटनाक्रम हो या अंतरराष्ट्रीय, उसकी भनक रूसी करंजिया को पहले ही लग जाती थी। जनता की नब़्ज की सही पहचान करने की बेमिसाल क्षमता थी करंजिया में, जिसका श्रेय जाता है `ब्लिट़्ज' के सूचनातंत्र को, जो ़जमीनीस्तर से लेकर शीर्ष तक हर जगह मौजूद था। `ब्लिट़्ज' १९४२ के `अंगरे़जो, भारत छोड़ो' आंदोलन में `कांगरेस समाजवादी अंडरग्राउंड' का मुखपत्र बन गया था। जयप्रकाश नारायण, आचार्य नरेंद्रदेव, राममनोहर लोहिया, अरुणा, अशोक मेहता, पटवर्धन-बंधु, मीनू मसानी सभी समाजवादी नेता `ब्लिट़्ज' में `टीपू' छद्म नाम से लिखते और छपते रहे थे।

   `ब्लिट़्ज' के दिल्ली ब्यूरो के प्रमुख मशहरू पत्रकार जी.के. रेड्डी रहे और उनके बाद ए. (अत्ता) राघवन और जोगाराव की जोड़ी; और उस मलयाली कार्टूनिस्ट को `लाँच' करने का श्रेय भी करंजिया और `ब्लिट़्ज' को जाता है जिसका नाम विश्वस्तर पर महानों में शुमार हुआ – आर.के. लक्ष्मण! उस ़जमाने में देश में शासकीय घपलों के पर्दा़फाश का पहला सेहरा भी करंजिया और `ब्लिट़्ज' के सर बँधता रहा, जिनमें `जीप ़खरीदी कांड', `हरिदास मूँधड़ा-जीवन बीमा निगम कांड, `डॉ. तेजा-जयंती शिपिंग कांड', `मोरारजी-पर्मनेंट मैगनेट कांड', जैसे भंडाफोड़ थे जिन्होंने संसद और सरकार को हिला दिया था।

  कृष्णराज ठाकर्सी के व्यापारिक घोटालों का पर्दा़फाश करने पर उच्च न्यायालय ने करंजिया पर तीन लाख रुपये का जुर्माना ठोक दिया था। इसकी प्रतिक्रिया यह हुई कि जुर्माना भरने के लिए अब्बास, संतोष साहनी और बीसियों पाठक अपनी चेकबुवेंâ और चंदा लेकर `ब्लिट़्ज' कार्यालय पहुँच गये, जिसे स्वीकार करने से रूसी ने सधन्यवाद इंकार कर दिया, क्योंकि `ब्लिट़्ज' के स्टा़फ ने अपने बोनस, ग्रेचुइटी, एक माह का वेतन करंजिया के हवाले कर दिया, जो तीन लाख रुपये से कहीं ़ज्यादा होता था। आम पाठकों और ़खासकर वंâपनी के कर्मियों का ऐसा प्यार बिरले ही मालिक को प्राप्त होता है, लेकिन करंजिया ने अपने को कभी मालिक नहीं समझा।

  `ब्लिट़्ज' के निशाने से मीडिया भी नहीं बचा जब करंजिया ने डालमिया-जैन साम्राज्य के आर्थिक घोटालों की विवियन बोस जाँच रिपोर्ट को कई अंकों में छापा। उन्होंने दूसरे मीडिया मसीहा रामनाथ गोयनका की धाँधलियों को भी उजागर किया। करंजिया ने जब राजीव गाँधी के ़िखला़फ `हेरिटेज केसी प्लॉट' को बेऩकाब किया तो मीडिया और संसद दोनों हिल गये थे। न्याय और राष्ट्रहित में आंदोलन, जनजागरण और “स्वूâप'' रूसी करंजिया का जुनून था।

रूसी करंजिया की पत्रकारिता के प्रति जुनून
 
करंजिया इस हद तक जुनूनी पत्रकार रहे हैं कि भारत की समाजवाद की ओर प्रवृत्त नीतियों के कट्टर विरोधी सांसद आचार्य कृपालानी को “कृपालूनी'' शीर्षक से – `ब्लिट़्ज' के वकीलों की सलाह के विपरीत – पहले पन्ने पर छापकर संसद की अवमानना करने के दोषी पाये जाने की जो़िखम उठायी और उन्हें संसदीय प्रतारणा झेलनी पड़ी; जबकि वर्षों बाद उसी करंजिया कोे संसद के ऊपरी सदन `राज्यसभा' का सदस्य नियुक्त होने का भी गौरव प्राप्त हुआ। करंजिया की जुनूनी पत्रकारिता का निशाना न्यायपालिका भी बनी जब निचली अदालत ने उन्हें आ़िखरी पन्ने पर कथित “अश्लील चित्र'' (पिन-अप) छापने का दोषी ठहराया, मगर हाइ कोर्ट ने उस निर्णय को उलट दिया था, जिस पर करंजिया ने ऊपरी अदालत के ़पैâसले को आधार बनाकर निचली अदालत के जज की खिल्ली उड़ाते हुए बहुत ही कटु लेख (यह भी वकीलों की सलाह के ़िखला़फ) छाप दिया। इसे हाइ कोर्ट की नागपुर पीठ ने अदालत की अवमानना करार दिया और करंजिया को पंद्रह दिन की ़वैâद की स़जा सुना दी। जब उन्हें ट्रेन से नागपुर जेल ले जाया जा रहा था, बंबई से नागपुर तक हर स्टेशन पर जहाँ गाड़ी रुकती थी, ह़जारों की संख्या में `ब्लिट़्ज' के प्रशंसकों ने करंजिया को हीरो-जैसी विदायी दी और कोई एक ह़फ्ते बाद ही जेल से स़जा काटकर लौटते समय उससे बड़ी संख्या में उनका स्वागत किया। बॉम्बे वी.टी. (अब छत्रपति शवाजी स्टेशन) पर दसियों ह़जार छात्र-युवा-युवतियाँ, शहरी और कामगार और उनके नेतागण, प्रगतिशील मीडिया पूâलमालाएं लेकर पहुँचे और जलूस के साथ करंजिया को ब्लिट़्ज-द़फ्तर लाया गया।
   
केरल के कम्यूनिस्ट नेता गोपालन को एक राजनीतिक हत्या के आरोप में मौत की स़जा हो गयी थी, उन्हें फाँसी के पंâदे से बचाने के लिए `ब्लिट़्ज' ने राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर आंदोलन छेड़ा और गोपालन को बचाने में सफलता प्राप्त की। जम्मू-कश्मीर, जूनागढ़, हैदराबाद और ़खासकर गोआ को भारत में विलय करने की मीडिया-मुहिम की अगुवाई की। करंजिया के जुनून की अनगिनत मिसालें हैं। वह बुनियादी तौर पर एक जागरूक देशभक्त पत्रकार थे।

 `ब्लिट़्ज' के राजनीतिक प्रभाव और आकलन और सक्रिय जुनून की मिसाल बंबई में कोलाबा की सीट से बंबई के `बेताज के बादशाह', वेंâद्रीय मंत्री सादोबा पाटिल के ़िखला़फ समाजवादी म़जदूर नेता जॉर्ज फर्नांडिस को खड़ा करना और जितवा देना भी है, जबकि तथाकथित राष्ट्रीय मीडिया पाटिल का गुणगान और उनकी जीत की भविष्यवाणी कर रहा था, सट्टा लगा रहा था। `ब्लिट़्ज' ने जॉर्ज की जीत का समाचार “जॉइंट किलर जॉर्ज'' की हेडलाइन से छापा था। करंजिया की पत्रकारिता कांगरेस की धर्मनिरपेक्ष-समाजवादी और विकासनीति का समर्थन करती थी तो साथ ही वामपंथ की ़गरीब-म़जदूर हितैषी माँगों की प्रबल समर्थक थी।   

 अंतरराष्ट्रीय मंच पर रूसी करं़जिया नाटोसंधिवाले पश्चिमी पूँजीवादी देशों तथा वारसा संधिवाले सोवियत गुट के देशों की खेमेबंदी से अलग हटकर नेहरू, नासर और टीटो की त्रिमूर्ति के गुट-निरपेक्षता के सिद्धांत का समर्थक था। ़िजयोनि़ज्म (यहूदीवाद) का विरोध, अरब देशों के साथ दोस्ती और विकासशील देशों के निर्गुट संगठन की स्थापना `ब्लिट़्ज' के अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण के आधार रहे हैं और करंजिया के अरब देशों के साथ संपर्कों का भारत सरकार को ़गैरसरकारी स्तर पर यथेष्ट वूâटनीतिक लाभ भी मिलता रहा है, जैसे बाँग्ला-युद्ध में भारत को शाह ईरान से करंजिया की मित्रता का फायदा पाकिस्तान के ़िखला़फ सक्रिय समर्थन मिलने में हुआ।

सिने ब्लिटज़ में  न्यूड तस्वीर
 
रूसी करंजिया ने जब `सिने ाqब्लट्ज' ('७४ में) निकाली तो उसके पहले अंक के मुखपृष्ठ पर एक मॉडल की न्यूड तस्वीर छापी थी।
न्यूड (नंगी, नग्न, नग्नता) के बारे में आम भारतीय धारणा सौंदर्यबोध और वासना में भेद नहीं कर पाती है। '७४ में `सिने ाqब्लट्ज' के पहले अंक के मुखपृष्ठ पर जो ़फोटोग्रा़फ छपा था वह एक फोटो-कलाकृति थी।

  करंजिया `ब्लिट़्ज' के लास्ट पेज पर ख्वाजा अहमद अब्बास के लोकप्रिय कॉलम के साथ एक `पिन-अप' हर ह़फ्ते छापते रहे हैं, जिनमें से कुछ चित्रों पर हो-हल्ला भी मचा है। अब्बास `पिन-अप' छापने के विरोधी रहे हैं। करंजिया का कहना था कि कलात्मक “नग्न (न्यूड) या अर्धनग्न तस्वीर'' पूरे अंक में छप रही बोझिल गद्यात्मक सामग्री से पाठक के दिलो-दिमा़ग को राहत दिलाती और उसके सौंदर्यबोध को विकसित करने का काम करती है।

 करंजिया के खिला़फ ऐसे ही एक पिन-अप पर मु़कद्दमा चला था, जिसे उच्च न्यायालय ने “सौंदर्यबोध'' करार दिया, मगर ऊपरी अदालत के ़पैâसले के अंशों को आधार बनाकर निचली अदालत की खिल्ली उड़ाने पर उन्हें पंद्रह दिन की स़जा हुई, जो करंजिया ने “अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के सेनानी'' की तरह भोगी। `सिने ाqब्लट़्ज' के पहले अंक के पहले पेज पर एक सिने अभिनेत्री की इसी अंक के लिए खींची गयी `निरवस्त्र' तस्वीर के छपने पर बड़ा हंगामा मचा, लेकिन अंततः उस तस्वीर को ़फोटोग्राफर की “कलाकृति'' माना गया। आज अंगरे़जी के सभी अ़खबारों के पेज तीन पर और ़खासतौर पर सिनेमा की पत्रिकाओं में ऐसी तस्वीरें, जिनमें कुछ पूâहड़ भी होती हैं, खुले आम छापी जा रही हैं। चैनल तो उनसे भी आगे निकल गये हैं। ऐसी पत्रकारिता को खजुराहो के मंदिरों के बाहर सुदर्शित कामशास्त्रीय भित्तिमूरतों के समकक्ष नहीं माना जा सकता, विंâतु अगर वे तुलनीय भी हों, तो भी हिंदी ब्लिट़्ज' ने उसे भाषायी पत्रकारिता से बाहर ही रखना बेहतर समझा, क्योंकि खजुराहो-युग और आज के १८वीं सदी से लेकर २१वीं सदी तक के काल-समय में एक साथ जी रहे बहुसंख्य भारतीय समाज के संस्कारों से यह मेल नहीं खातीं।

   जब यह सवाल `हिंदी ब्लिट़्ज' के सामने भी दरपेश हुआ, तो उसने अपने पाठकों के सामने यह सवाल रखा और उनमें विभाजित राय पायी। `हिंदी ब्लिट़्ज' के संपादक मंडल में भी विभाजित मत था, अतः हिंदी में आ़िखरी पेज पर एक सुंदर नारी के मुखचित्र के मनोभावों के अनुवूâल उसे किसी बड़े शायर या कवि के शे'र या कविता के साथ छापना शुरू किया, जिसकी बड़ी तारी़फ हुई और अनेक पाठकों ने तो उनकी कटिंगें जमा करना भी शुरू कर दांr। एक ऐसा ही चित्र एक तत्कालीन नामी फिल्म-हीरो तथा हीरोइन का छपा था और उसके नीचे छापे गये कैप्पशन र हीरोइन ने एतरा़ज जताया था। `ब्लिट़्ज' ने नायिका से तुरंत मा़फी माँग ली थी, मगर साथ में कैप्शन के शे'र का गूढ़अर्थ भी दिया और वह मुतमईन भी हुर्इं।      
 
ब्लिट़्ज का मुंबई की पत्रकारिता में योगदान
 
देश और आम जनता के हित में अ़खबार ने `ब्लिट़्ज नेशनल फोरम' की स्थापना की जिसके मंच से देश के सामने मुँह बाये खड़ी अनेक सामयिक समस्याओं और सरोकारों पर विभिन्न विधाओं के शीर्षस्थ विचारकों को प्रस्तुत किया जाता रहा।

 राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय मामलों के साथ-साथ मुंबई की पत्रकारिता में `ब्लिट़्ज' का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। मुंबई के छात्रों और शहरियों की समस्याओं को स्वर देने के लिए यहाँ छपनेवाले दैनिक तथा अन्य नियतकालिक प्रकाशनों/ अ़खबारों में `ब्लिट़्ज' पहला साप्ताहिक बना जिसने मुंबई पर वेंâद्रित `बॉम्बे ब्लिट़्ज' नाम से सप्लीमेंट शुरू किये। मुंबई की कुल पत्रकारिता के बीच भाषाई पत्रकारिता में हिंदी, उर्दू और मराठी में `ब्लिट़्ज' प्रकाशन प्रारंभ किये। ब्लिट़्ज-संस्थान अंगरे़जी में मुंबई का प्रथम टैबलॉयड दैनिक अ़खबार `द डेली' लेकर आया। सिनेमा के क्षेत्र में `सिने ब्लिट़्ज' का प्रकाशन प्रारंभ किया, तो उसने अपने पहले ही अंक से हंगामा मचा दिया। उस अंक की प्रतियाँ `ब्लैक' में बिकीं!

 जब समानांतर पत्रकारिता के रूप में स्थापित हो चुके अंगरे़जी `ब्लिट़्ज' परिवार में हिंदी `ब्लिट़्ज' का शुमार हुआ तो यह हिंदी भाषा और भाषायी अभिव्यक्ति में परिवर्तनकारी योगदान करनेवाला साबित हुआ। हिंदी `ब्लिट़्ज' की “सरल, सुबोध और सही'' हिंदी ने उस समय के लगभग सभी हिंदी अ़खबारों और पत्र-पत्रिकाओं की “क्लिष्ट भाषा और उलझी हुई शैली'' को प्रभावित किया। हिंदी `ब्लिट़्ज' अंगरे़जी के अनूदित संस्करण की चाहरदीवारी तक सिमटा हुआ नहीं रहा। हिंदी में अपना एक स्वतंत्र व्यक्तित्व गढ़ने की ताब हिंदी संस्करण के प्रथम संपादक मुनीश नारायण सक्सेना और नंदकिशोर नौटियाल जैसी पत्रकार टीम की वजह से पैदा हुई, जिसका श्रेय रूसी करंजिया को भी देना होगा, क्योंकि उन्होंने हिंदी `ब्लिट़्ज' को पूर्ण संपादकीय स्वतंत्रता दे रखी थी।

इसी आ़जादी की वजह से हिंदी की अपनी अलग रिपोर्टिंग और अलग स्तंभ शुरू हुए। ़ख्वाजा अहमद अब्बास अंगरे़जी का `लास्ट पेज' लिखते थे, तो हिंदी में अंतिम पृष्ठ `आ़जाद ़कलम' के नाम से छपता था, जो बाद में उर्दू `ब्लिट़्ज' निकलने पर उसमें भी छपता रहा, लेकिन `आ़जाद ़कलम' अंगरे़जी के `लास्ट पेज' का अनुवाद कभी नहीं रहा। अब्बास साहब के देहांत के बाद अंगरे़जी का लास्ट पेज मशहूर पत्रकार पी. साईनाथ लिखने लगे। असल में खुद अब्बास साहब ने यह पेज साईनाथ को करंजिया को लिखे पत्र में एक तरह से वसीयत किया था।

हिंदी में यह स्तंभ मुंबई के जानेमाने कवि-साहित्यकार और लोकप्रिय नेता डॉ. राममनोहर त्रिपाठी लिखते रहे। हिंदी में ़िफल्म-नाटक और मनोरंजन स्तंभ `रँगारंग' उमेश माथुर करते थे तो `नयी गुलिस्ताँ' वैâ़फी आ़जमी रचते थे। हिंदी की ़िजले-़िजले में, यहाँ तक कि तालुका स्तर तक एक अलग ही टीम खड़ी हो गयी थी, जिसने ब्लिट़्ज-संस्थान की शक्ति कई गुना ब़ढ़ा दी थी। `ब्लिट़्ज' शुरू से ही प्रगतिशील, जुझारू और भंडाफोड़ करनेवाला अ़खबार था। जहाँं `ब्लिट़्ज' ने इंदिरा गाँंधी को `गरीबी हटाओ' कार्यक्रम में प्रबल समर्थन दिया वहीं आपातकाल की ़ज्यादतियों के खिला़फ इंदिरा गांधी के इर्दगिर्द जमा “चंडाल चौकड़ी'' (गैंग ऑफ फोर) का ़जबर्दस्त भंडाफोड़ भी किया। `ब्लिट़्ज' की दृष्टि और नीति का मापदंड एक ही होता था कि आम आदमी का हित किस बात से सधेगा और कौन-सी बात आम आदमी के हितों के विपरीत जायेगी।

 नंदकिशोर नौटियाल के संपादन में हिंदी `ब्लिट़्ज' को आम जनता और युवा-वर्ग ने इस हद तक अपना मददगार मान लिया था कि आपातकाल में जयपुर विश्वविद्यालय के छात्रों ने “नौटियाल ब्रिगेड'' की स्थापना कर डाली थी और वाइस चांसलर के ़िखला़फ अपनी माँगों को लेकर मुहिम छेड़ दी थी। नतीजा यह हुआ कि विद्वान वाइस चांसलर पं. गोबिंद चंद्र पाँडेजी ने संपादक नौटियाल को जयपुर आमंत्रित किया और छात्र संघर्ष को सुलझवाया। इसी प्रकार हिंदी `ब्लिट़्ज' में छपी एक रिपोर्ट को साक्ष्य मानते हुए अदालत ने सागर विश्वविद्यालय के छात्रों को एक आपराधिक मामले में बरी कर दिया था। जनहित की इस नीति पर चलते हुए हिंदी `ब्लिट़्ज' की प्रसार संख्या साढ़े तीन लाख प्रतियाँ हर ह़फ्ते तक पहँुच गयी थींr और यह रिकार्ड  नौटियाल के संपादकत्व में (१९७३ के बाद) स्थापित हुआ था। `ब्लिट़्ज' अकेला अ़खबार था जो अपने मुखपृष्ठ पर छापता था “अपना ब्लिट़्ज मिलबाँट कर पढ़ें!''
 
ब्लिट्ज़ अन्याय विरोधी समानांतर पत्र
 
`ब्लिट़्ज' को सत्ताविरोधी कहना ठीक नहीं रहेगा। वह बुराई के प्रतिरोध का अ़खबार था, बुराई पक्ष-विपक्ष जिस भी दिशा में हो, वह सत्ता के अंध-विरोधी नहीं था। वह अन्याय विरोधी समानांतर पत्र था। वह प्रतिक्रियावाद के ़िखला़फ प्रगतिशीलता का पक्षधर अ़खबार था। संक्षेप में `ब्लिट़्ज' प्रगतिशील और जुझारू अ़खबार था। वह विकास और आधुनिकता का समर्थक, पीछे की ओेर नहीं आगे की ओर देखनेवाला अ़खबार था। `ब्लिट़्ज' ने भाखड़ा-नंगल, नये विज्ञानवेंâद्रों, निजी और सार्वजनिक उद्यमों की स्थापना जैसे “भारत के नये मंदिरों'' का, ़जमींदारी-विनाश, प्रीवी पर्सों का ़खात्मा और बैंकों के राष्ट्रीयकरण आदि कार्यों का पुऱजोर समर्थन किया। राष्ट्रीय विकास के लिए “नदियों की माला'' तथा “भूमि सेना'' बनाने का करंजिया और `ब्लिट़्ज' अंत तक ़जबर्दस्त पैरवी करता रहा, जो इस देश के “जल'' और “जन'' संसाधन को ़जाया जाने से बचाने और देश को आर्थिक रूप से शक्तिशाली बनाने का अचूक मंत्र साबित हो सकता था। करंजिया के अरब  देशों के साथ संपर्कों का भारत सरकार को गैरसरकारी स्तर पर यथेष्ट वूâटनीतिक लाभ भी मिलता रहा है, जैसे बाँग्ला-युद्ध के दौरान भारत को शाह ईरान से करंजिया की मित्रता का ़फायदा पाकिस्तान के ़िखला़फ खुला समर्थन मिलने में पहुँचा। 
  
ब्लिट़्ज : पीत पत्रकारिता या खोजी पत्रकारिता
 
   `ब्लिट़्ज' पर कीचड़ उछालनेवालों को मुँहतोड़ जवाब देते हुए खुद करंजिया ने लिखा था, “ब्लिट़्ज को तमाम नकारात्मक रंगों में रँगा जा रहा है, यानी पीले, लाल, काले वगैरह; लीजिये हमने उनके जवाब में अपने अ़खबार को उन तमाम रंगों में प्रस्तुत करते हुए एक होर्डिंग लगा दी है और उस पर लिख दिया है: `जी हाँ, लोग हमें पढ़ते हैं !' अगर यह पूछना चाहते हैं कि हमारी समझ का दार्शनिक आधार क्या है, तो वह था, है और हमेशा रहेगा – नेहरूवाद – अर्थात लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष, ़गरीबहितैषी, तटस्थता और दृढ़ता के साथ साम्राज्य-विरोध।''
   संक्षेप में `ब्लिट़्ज' प्रगतिशीलता और समानता के सरोकारों का जुझारू अ़खबार था। किसी भी अन्य समकालीन भारतीय पत्रकार का देशहित में, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के हित में करंजिया जितना योगदान शायद ही गिनाया जा सके; जिसे तथाकथित राष्ट्रीय मीडिया ने हिकारत के साथ “पीत पत्रकार'' कहकर भारत के पत्रकारिता के इतिहास से उसके सकारात्मक रोल के बावजूद `ब्लैक आउट' कर रखा है। `ब्लिट़्ज' की सनसनी़खे़ज भंडाफोड़ पत्रकारिता से जहाँ उल्टे-सीधे काम करनेवाले अ़फसर-नेता-पूँजीपति ़खौ़फ खाते थे, वहीं सेठसेक्टर और उनके पत्रकार घृणा के साथ उसे पीत पत्रकारिता (येलो जरनैलि़ज्म) कहा करते थे। उसका गला घोंटने में कोई कसर उठा नहीं रखते थे।

आज लगभग सभी मीडियावाले “स्वूâप'' के नाम पर एक अजीब दैह्यात्मिक/ऐंद्रिक आनंद का आभास करते हैं, जबकि  `ब्लिट़्ज' के “भंडाफोड़'' से होनेवाली आर्थिक धाँधलियों और सामाजिक दुराचारों के – जो आज विकराल रूप धारण कर चुके हैं – पर्दा़फाश पर करंजिया को पानी पी-पीकर कोसते रहते थे!  
 
हवा का रु़ख
 
सन १९९१-९२ के वर्ष की बात है करंजिया ने अपने वरिष्ठ संपादकीय सहयोगियों की बैठक बुलायी। `ब्लिट़्ज' में रूसी करंजिया नीतिगत निर्णय बैठक बुलाकर उनकी राय सुनने के बाद ही लिया करते थे। उन्होंने कहा कि मेरा आकलन है कि अब वेंâद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में पहुँचनेवाली है, इसलिए हमें उसका समर्थन करना चाहिये। आज के मशहूर जुझारू पत्रकार पी. साईनाथ ने इसके विपरीत तर्वâ दिये। होमी मिस्त्री, अल्मीडा, द' डेली के संपादक नायर, सभी की ऩजर में भाजपा अभी सत्ता से बहुत दूर थी। हिंदी के संपादक नौटियाल का कहना था कि भले भाजपा सत्ता के ़करीब पहुँच रही हो मगर हमें उसका विरोध करना चाहिये और उर्दू के संपादक हारून रशीद ने उनकी ताईद की थी। सबकी राय सुनने के बाद करंजिया ने भाजपा-समर्थन की नीति मं़जूर कर ली। क्या यह करंजिया का अवसरवाद था? नहीं। वह हवा के रु़ख भाँपने और उसके साथ चलनेवाला पत्रकार था और हवा कांगरेस के ़िखलाफ बहना शुरू हो गयी थी।

 (क्रमशः, हिंदी `ब्लिट़्ज', उर्दू `ब्लिट़्ज')

गुलामी से मुक्त होना है तो दसवीं तक मातृभाषा में शिक्षा अनिवार्य करें

मानव संसाधन मंत्रालय ने सुझाव मांगे हैं कि उसकी भाषा-नीति क्या हो? मेरा सबसे पहला सुझाव यह है कि इस मंत्रालय का नाम बदलिए। इस मंत्रालय का नाम शिक्षा मंत्रालय से बदलकर मानव-संसाधन मंत्रालय किसने रखा था? क्या आपको कुछ याद पड़ता है? यह नाम बदला था, राजीव गांधी की सरकार ने! बेचारे राजीव से यह आशा करना कि वे इस फर्क को समझ पाए होंगे, यह उनके साथ ज्यादती ही होगी। वे खुद सिर्फ मैट्रिक पास थे और उन्होंने हमारे एक साथी पत्रकार को दी भेंट-वार्ता में खुद स्वीकार किया था कि मेट्रिक पास करने के बाद उन्होंने एक भी किताब कभी नहीं पढ़ी थी।

इस मत्रांलय का नाम भ्रष्ट करके इसका पहला मंत्री किसे बनाया गया था? पीवी नरसिंहराव को, जो सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे मंत्री थे। जब उनसे पूछा कि आप इसका विरोध क्यों नहीं करते तो उन्होंने कहा यह हमारी (कांग्रेसी) संस्कृति के खिलाफ है। मनुष्य को साधन बनाने वाला मत्रांलय भारतीय तो हो ही नहीं सकता। भारत में तो मनुष्य साध्य है, साधन नहीं। नरेंद्र मोदी तो राष्ट्रवाद का झंडा उठाए हुए हैं। अगर वे इसका नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय नहीं रखेंगे तो कौन रखेगा? सिर्फ नाम बदलने से भारत की शिक्षा-नीति पटरी पर नहीं आएगी। उसके लिए जरुरी है कि नीति भी बदली जाए। भाषा-नीति सबसे पहले बदलें।

देश के सभी बच्चों को मातृभाषा 10 वीं कक्षा तक अनिवार्य रुप से पढ़ाई जाए। सभी विषयों की पढ़ाई का माध्यम भी मातृभाषाएं ही हों। जो स्कूल विदेशी भाषा के माध्यम से पढ़ाएं, उनकी मान्यता समाप्त की जाए और उन्हें कठोर सजा दी जाए। 10 वीं कक्षा तक देश के सभी बच्चों को राष्ट्रभाषा (हिंदी) भी अनिवार्य रुप से पढ़ाई जाए। जिनकी मातृभाषा हिंदी है, उन बच्चों को कोई भी एक अन्य भारतीय भाषा भी अनिवार्य रुप से पढ़ाई जाए। 10 वीं कक्षा तक किसी भी बच्चे पर कोई भी विदेशी भाषा थोपी नहीं जाए। यह हुआ द्विभाषा-सूत्र!

अब आता है, त्रिभाषा-सूत्र! 10 वीं के बाद छात्र-छात्राओं को विदेशी भाषाओं के पढ़ने की छूट होनी चाहिए। वे अपनी इच्छा से जो भी भाषा पढ़ना चाहें, पढ़ें। चीनी, रुसी, अंग्रेजी, जर्मन, फ्रांसीसी, हिस्पानी, जापानी आदि। कोई एक विदेशी भाषा को एक विषय के तौर पर पढ़ें। उसका पढ़ना भी अनिवार्य कतई नहीं होना चाहिए। जिसको जिस देश से व्यवहार करना हो, वह उसकी भाषा पढ़े। कोई एक विदेशी भाषा सभी छात्रों पर क्यों लादी जाए?

यह तभी संभव है जबकि भारत के राज-काज और घर-द्वार-बाजार से अंग्रेजी हटे। यदि इन स्थानों पर से आप अंग्रेजी नहीं हटाएंगे तो शिक्षा में वह लदी रहेगी, जैसे कि वह पिछले 68 साल से लदी हुई है। और तब शिक्षा मंत्रालय मानव संसाधन मंत्रालय ही बना रहेगा।

(ये लेखक के निजी विचार हैं)

साभार- नया इंडिया

.

फेसबुक पर नया फीचर

सभी माता-पिता के लिए खुशखबरी है। अब आप अपने जान से भी प्यारे बच्चों या फिर 13 साल से कम उम्र के बच्चों की तस्वीरें फेसबुक के नए फीचर 'स्‍क्रैपबुक' की मदद से एक साथ एक ही जगह अपलोड कर सकते हैं।
 
13 साल से नीचे की उम्र के बच्चे फेसबुक में साइन-अप नहीं कर सकते है, इसलिए उन्हें टैग भी नहीं किया जा सकता, लेकिन फेसबुक ने इस परेशानी को समझा और मंगलवार को स्क्रैपबुक के रूप में एक नए फीचर की जानकारी दी, जो आईओएस, एंड्रायड और डेस्कटॉप के साथ प्राइवेट एल्बम के रूप में या फिर आपके निजी फेसबुक दोस्तों के साथ शेयर की जा सकती है।
 
फेसबुक ने बताया कि स्क्रैपबुक पैरेंट्स को 13 साल से नीचे के बच्चों की तस्वीरें इकट्ठा कर एक केन्द्रीय स्थान पर आर्गेनाइज करने की अनुमति देती है, इसमें आप अपने बच्चों के लिए एक खास टैग बना सकते हैं।
 
केवल जो पैरेंट्स फेसबुक के रिलेशनशिप सेक्शन से जुड़े होगें, बस वही फोटोज डाल सकते हैं या प्राइवेसी सेटिंग चेंज कर सकते हैं। दरअसल जब भी कोई अपने नवजात बच्चों की तस्वीरें फेसबुक पर अपलोड करता है, तो वो सब तरफ बिखर जाती है। उनके लिए एक अलग से एल्बम की खास जरुरत महसूस हो रही थी।
 
फेसबुक ऐसा तरीका निकालने की पूरी कोशिश कर रह है जिससे स्क्रैपबुक एक पूरे प्रोफाइल में बदल जाए। अधिकारी ने बताया कि हर कोई जो फेसबुक पर है, उसे खुद अपनी पहचान पर नियंत्रण रखना चाहिए।
 
वो चाहे तो स्क्रैपबुक को नि‍जी रख सकते हैं। यदि वे इसे हटाना चाहते हैं, तो हटा सकते हैं या चाहे तो और पब्लिक का ऑप्‍शन चुन सकते हैं। यानि पूरी तरह इस स्क्रैपबुक पर आपका खुद का नियंत्रण होगा।

.

डिस्कवरी पर टॉरनेडो की खौफनाक कहानियाँ

डिस्कवरी साइंस अतीत में आए कुछ ऐसे टॉरनेडो की सबसे खतरनाक और हैरतअंगेज कहानियों को उजागर करेगा, जिसने लोगों की जिंदगियों पर बहुत बुरा असर डाला है। इस शो का नाम है ‘टॉरनेडो एलि’ और यह कार्यक्रम 30 मार्च से, सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे शुरू कर दिया गया है।

इस शो में जिंदगी को बदलने वाली आपदाओं के किस्से दिखाए जाएंगे, जिन्हें देखकर दर्शक हैरत में पड़ जाएंगे, क्योंकि हर साल पूरी दुनिया में दो हजार से ज्यादा टॉरनेडो आते हैं, इनमें से औसतन एक हजार से ज्यादा टॉरनेडो सिर्फ अमरीका पर हमला करते हैं। ये पलक झपकते ही ये घरों को उनकी नींव से उखाड़ देते हैं, चुटकी बजाते ही ये शहरों का सफाया कर देते हैं, ये ट्विस्टर जितने अप्रत्याशित हैं उतने ही खतरनाक भी होते हैं।

दर्शक इन विपदाओं की कैमरा और ऑडियो रिकॉर्डिंग देखने-सुनने के अलावा उन लोगों के इंटरव्यू भी देखेंगे जिन्होंने खुद इनका सामना किया। चाहे आरंभिक चेतावनियां हों या टॉरनेडो आने के बाद उसके विनाशकारी प्रभाव, जो लोग जिंदा बचे उन्होंने इन प्राकृतिक विपदाओं के हर डरावने पल को कैद किया।

.

वाराणसी में चैती और ठुमरी गाएंगे गुलाम अली

पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली 8 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शुरू हो रहे वार्षिक संगीत महोत्सव में हिस्सा लेंगे। वह यहां स्थित मशहूर संकट मोचन मंदिर में अपनी प्रस्तुती देंगे। हालांकि, वह इस दौरान गजल नहीं गाएंगे, बल्कि शास्त्रीय "ठुमरी" और "चैती" गाएंगे।
 
अली ने खुद मंदिर के महंत से संपर्क कर समारोह में गाने की पेशकश की थी। अपने इस कार्य के लिए वह कोई शुल्क नहीं लेंगे। मंदिर प्रशासन ने वाराणसी से सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता दिया है।
 
मंदिर के महंत और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में आईआईटी के प्रोफेसर विश्वमबर नाथ मिश्रा ने कहा कि यह पहला मौका होगा जब कोई पाकिस्तानी गायक संकट मोचन मंदिन में प्रस्तुती देगा। उन्होंने बताया कि संगीत समारोह 4 अप्रेल से शुरू हो रहे मंदिर के वार्षिक समारोह का आखिरी कार्यक्रम होगा।
इस कार्यक्रम में पंडित बिरजू महाराज, हरिप्रसाद चौरासिया, सोनल मानसिंह, हशमत अली खान, उस्ताद अमजद अली खान, उनके दोनों बेटों अमान, अयान सहित कुल 50 लोग अपनी प्रस्तुति देंगे।

.

नीलकंठ पारटकर नवभारत समूह के छत्तीसगढ़ प्रमुख बने

मुंबई के वरिष्ठ  पत्रकार नीलकंठ पारटकर को नवभारत समूह का छत्तीसगढ़ का प्रमुख बनाया गया है।  एक अप्रैल से वह रायपुर में अपना पद संभालेंगे और छत्तीसगढ़ के सभी संस्करणों का नेतृत्व करेंगे।

तीस साल से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय पारटकर लंबे समय तक पीटीआई भाषा के मुंबई ब्यूरो चीफ रहे। उन्होंने मुंबई से दो अखबार लॉन्च किए और दोनों  बेहद सफल रहे। इन अखबारों के नाम है मेट्रो 7डेज़ और दबंग दुनिया। पारटकर टीवी9 मराठी के राजनीतिक विश्लेषक भी थे।

.

मोबाईल पर इंटरनेट लेने पर और जेब काटनेकी तैयारी

जल्द ही आपको वॉट्सएप, फेसबुक, जीमेल या ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स के लिए अलग से नेट प्लान लेना पड़ सकता है। टेलीकॉम कंपनियों ने नेट न्यूट्रेलिटी का हवाला देते हुए ऐसी ही मांग की है। दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी ट्राई ने कंपनियों से 24 अप्रैल और आम लोगों से 8 मई तक सुझाव मांगे हैं। इसके विरोध में सोशल मीडिया पर तीन दिन में 75 हजार लोग ऑनलाइन हस्ताक्षर कर चुके हैं। आप भी ट्राई को advqos@trai.gov.in ईमेल पर अपना विरोध दर्ज करा सकते हैं। दूरसंचार सचिव राकेश गर्ग ने कहा कि हम पहले ट्राई के कंसल्टेशन पेपर पर रिएक्शन का इंतजार करेंगे। फिर कोई फैसला लेंगे।
विरोधी बता रहे हैं यह खतरा :
किसीऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बड़ी सेल लगे और एक सर्विस प्रोवाइडर उस पोर्टल से मिलीभगत कर ले। ऐसे में दूसरे सर्विस प्रोवाइडर वाले वहां लॉगइन ही कर पाएं।
 
देश में ऐसे उठा मुद्दा:
हालमें एयरटेल ने फेसबुक-वॉट्सएप के लिए अलग-अलग प्लान दिए थे। पर विरोध के बाद वापस लेने पड़े थे।
 
कंपनियां ये चाहती हैं :
जोकमाई कॉलिंग-मैसेजिंग एप्स कर रहे हैं, वो उन्हें मिले। इनके कारण उनकी कमाई कम हुई है।
 
बहस क्यों :
स्मार्टफोनयूजर्स बढ़ने के साथ नेट एक्सेस बढ़ा तो टेलीकॉम कंपनियों ने इसमें अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग की।
लागू हुआ तो एक्सेस चार्च ही होगा 400 रु.
न्यूट्रेलिटी ग्रुप के मुताबिक एफबी, गूगल का 30-30 वॉट्सएप का 75, फ्लिपकार्ट-अमेजन का 50-50, न्यूज एप का 10 रु. बेसिक चार्ज होगा।
 
नई व्यवस्था प्री-पेड और पोस्ट पेड दोनों पर लागू होगी। अभी इंटरनेट की तमाम सर्विसेज के लिए एक ही पैक और प्लान मिलता है।
 
क्या है न्यूट्रेलिटी :
हमजो भी नेट बेस्ड सर्विस या एप लें, वो हमें हर सर्विस प्रोवाइडर से एक सी स्पीड और एक ही दाम पर मिले।
 
आंकड़ों पर एक नजर
देश में कुल नेट यूजर 30.2 करोड़
32%सालाना ग्रोथ रेट
52% लोगों ने वॉट्सएप से मैसेज भेजे 2014 में
42% ने फेसबुक मैसेंजर इस्तेमाल किया
37% लोगों ने स्काइप से वीडियो चैटिंग की
07 करोड़ लोग एक्टिव हैं वॉट्सएप पर
83% मोबाइलसे नेट एक्सेस करते हैं।
इन चार वजहों से सरकारों को भी आपत्ति है
 
1 – सरकारीविभागों और मंत्रालयों के वॉट्सएप नंबर लोगों में लोकप्रिय हैं। सरकार भी सोशल मीडिया पर एक्टिव।
2 – एकही पैक में इंटरनेट एक्सेस और डाउनलोड-अपलोड की सुविधा मिलने से हर सर्विस का इस्तेमाल आसान हो जाता है।
3 – एकमुद्दे पर अलग-अलग समूहों के लोग त्वरित संवाद कर सकते हैं। अलग चार्ज यह संवाद खत्म करेगा।
4 – जबएक ही नेट पैक में सारी सेवाएं मिल रही हैं तो एक ही सेवा के लिए दो बार अलग से चार्ज का कोई तर्क नहीं।
साभार- दैनिक भास्कर से 

.