Home Blog Page 1980

एलआईसी की 34 पालिसियाँ बंद होगी

बीमा कंपनी जीवन बीमा निगम (एलआईसी) नए दिशानिर्देशों की पालना के तहत 34 जीवन बीमा पॉलिसियों की बिक्री दिसंबर में बंद कर देगी। इसमें जीवन आनंद, जीवन मधुर और जीवन सरल जैसी पॉलिसियां भी शामिल हैं।

एलआईसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नॉन लिंक्ड इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स, लिंक्ड इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स और हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स के संबंध में जारी नए दिशानिर्देशों के प्रावधानों को पूरा करने के तहत दिसंबर में 34 जीवन बीमा पॉलिसी की बिक्री बंद कर दी जाएगी।

इन 34 प्रोडक्ट में जीवन अमृत की बिक्री 7 दिसंबर से, जीवन सुरभि की 14 दिसंबर से जबकि दो अन्य पॉलिसियों की बिक्री क्रमश: 21 दिसंबर और 28 दिसंबर से वापस ले ली जाएगी। इसके अलावा, शेष 28 पॉलिसियों की बिक्री 31 दिसंबर से बंद हो जाएगी।

.

आज भी आवाज़ की दुनिया में अमीन सयानी जैसा कोई नहीं….

सन्‌ १९५६ के आते-आते बिनाका गीतमाला ने फिल्म संगीत की दुनिया में तहलका मचाना शुरू कर दिया था। उन दिनों कोई और रेडियो प्रोग्राम नहीं था, जिससे कि हिंदी फिल्मी गीतों की लोकप्रियता का सही अंदाजा लगाया जा सके। उस लोकप्रियता ने कई संगीतकारों को संगीत प्रेमियों के दिलों में बसा दिया था, जैसे कि अनिल बिस्वास, नौशाद, शंकर जयकिशन, हेमंत कुमार, सी रामचंद्र, एस डी बर्मन, मदनमोहन, सलिल चौधरी, ओ पी नैयर और वसंत देसाई। १९५७ में बिनाका गीतमाला की वार्षिक पायदानों पर दो और संगीतकार एन दत्ता तथा एस एन त्रिपाठी चमके और वह भी काफी छलांगें लगाकर! १९५८ के आते-आते बिनाका गीतमाला के शुरू और आखिर में जो संगीत बजता था, वह बदल गया। उस साल संगीतकारों में रवि और चित्रगुप्त भी जोरदार तरीके से उभरे और बिनाका गीतमाला न सिर्फ धूम-धड़ाके से चल रही थी बल्कि दौड़ रही थी। सभी बड़े समाचार पत्रों में गीतमाला की चर्चा होने लगी।

चाय और पान की दोगुनी बिक्री!

कई जगहों जैसे चाय, पान की दुकान और पार्क वगैरह में जब रेडियो लगाया जाता, तो गीतमाला सुनने के लिए एक बड़ा-सा जनसमूह एकत्रित हो जाता, जिसके कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन जाती थी। चाय और पान की दुकान वाले तो धन्यवाद-पत्र भेजा करते थे! वे इस पत्र में जिक्र करते थे कि जिस दिन गीतमाला का प्रसारण होता है, उस दिन हमारी बिक्री दोगुनी हो जाती है। इस तरह सफलता का पर्याय बन गई थी "बिनाका गीतमाला"। वर्ष १९५९ में संगीतकारों की प्रतिस्पर्धा हुई। उसमें शंकर जयकिशन का नाम सबसे ज्यादा उभरा। दस टॉप गीतों में से सात गीतों में उन्हीं का संगीत था। मगर प्रथम गीत की धुन शंकर जयकिशन ने नहीं, बल्कि एस डी बर्मन ने बनाई थी। किशोर कुमार और आशा भोंसले की आवाज में "चलती का नाम गाड़ी" का यह गीत था "हाल कैसा है ज़नाब का, क्या खयाल है आपका…"। इस गीत से हिंदुस्तानी संगीत प्रेमी किशोर कुमार की "यूडलिंग" से रूबरू हुए।

सन्‌ १९५५ से लेकर १९६० तक "जरा सामने तो आओ छलिये…" को छोड़कर शेष सभी लोकप्रिय गीतों में पश्चिमी संगीत की छाप थी। मगर १९६० के आते-आते संगीतकारों को यह अहसास होने लगा कि संगीत के जितने अलग-अलग रंग इस देश में मिल सकते हैं, अगर उन्हीं में गहरे उतरकर धुनें बनाई जाएं, तो फिल्म संगीत को एक नया जीवन, एक नया अपनापन प्रदान किया जा सकता है। नतीजा यह हुआ कि १९६० के दस सबसे लोकप्रिय गीतों में से सात गीत ऐसे थे, जिनमें हिंदुस्तानी संगीत की खुशबू थी। उसी साल संगीत की दुनिया में दो नए नाम और उभरेः संगीतकार कल्याणजी-आनंदजी और गायक महेंद्र कपूर। और हां, कुछ प्रारंभिक असफलताओं के बाद एक लाजवाब संगीतकार रोशन ने "बरसात की रात" से सुखद वापसी की।

अवॉर्ड नहीं, गीतमाला ने दिलाई शोहरत

बिनाका गीतमाला को स्थायित्व देने वाले इन वर्षों के हिट गीतों की सूची देखता हूं, तो एक खास बात नजर आती है। वह यह कि इन वर्षों में अधिकांशतः दो ही मधुर आवाजें सबसे ज्यादा गूंजीं, ये आवाजें थीं सुरों की मलिका लताजी और प्लेबैक गायकों के बादशाह मोहम्मद रफी साहब की। एक और बहुत ही महत्वपूर्ण बात बिनाका गीतमाला के बारे में। वह यह कि जब "फिल्मफेयर पुरस्कार" की स्थापना हुई, तो शुरूआती कई वर्षों तक इसमें सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक एवं गायिका की श्रेणी ही नहीं थी। सिर्फ संगीतकार को ही इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता था। लिहाजा, बेहतर गायिकी के बावजूद गायक न तो सम्मानित हो पाते थे और न ही उन्हें वह शोहरत मिल पाती थी, जिसके वे वास्तविक हकदार थे। ऐसी स्थिति में गायक-गायिकाओं को नाम व शोहरत दिलाने में बिनाका गीतमाला की भूमिका अविस्मरणीय रही। बाद में लता मंगेशकर के प्रयासों से फिल्मफेयर पुरस्कार की श्रेणी में गायकों को भी शामिल कर लिया गया।

सन्‌ १९५२ से शुरू हुआ फिल्मी गीतों की प्रतिस्पर्धा का यह रोचक साप्ताहिक कार्यक्रम रेडियो सीलोन पर लगातार १९८३ तक चला। १९८३ में ही "सिबा" कंपनी का उत्पाद "बिनाका" का नाम बदलकर "सिबाका" हो गया। अतः १९८३ से १९८९ तक यह कार्यक्रम ऑल इंडिया रेडियो के विविध भारती पर "सिबाका गीतमाला" के नाम से प्रसारित हुआ। कुछ वर्षों के अंतराल के बाद यह कार्यक्रम पुनः २००३ तक "कोलगेट सिबाका गीतमाला" के नाम से प्रसारित हुआ। इस प्रकार गीतमाला के इस कार्यक्रम ने ४२ वर्षों का शानदार सफर तय किया।

नकल मत करो, नया करो

बदलाव जमाने का होता रहता है। इसका मतलब यह नहीं कि मुझे भी बदल जाना चाहिए। मैं तो जो था, सो हूं। उस जमाने में भी गड़बड़ करता था, धीरे-धीरे संभल गया। मैंने अपने प्रोफेशन में हमेशा सरलता के साथ आगे बढ़ने की कोशिश की क्योंकि सरलता जब तक नहीं होगी, संचार का मजा नहीं आएगा। मुझे सरलता अपनाना पड़ी, इसलिए क्योंकि मुझे और कोई अच्छी भाषा आती नहीं है। मैं तो गुजराती स्टूडेंट था, अंग्रेजी ब्रॉडकास्टर था। उर्दू ज्यादा सीखी नहीं थी। मेरा यह अनुभव रहा कि सिर्फ हिंदी में लिखी स्क्रिप्ट पढ़ने भर से ही उद्‌घोषणा नहीं होती, बल्कि बोली जाने वाली भाषा पर संपूर्ण अधिकार होना चाहिए। बहुत कम लोग जानते हैं कि १९६० से १९६२ तक मैंने टाटा ऑइल मिल के मार्केटिंग विभाग में भी शाखा प्रबंधक की हैसियत से काम किया है। अपने ८१ वर्ष के जीवन में से मैंने लगभग ६५ वर्ष रेडियो को दिए हैं।

रेडियो सीलोन के लिए ही मैंने नए-नए उद्‌घोषकों को प्रशिक्षण भी दिया। एक समय में प्रशिक्षण देने वालों में मेरे साथ अभिनेत्री मधुबाला की छोटी बहन मधुर भी थीं। कई वर्षों तक ऐसा देखने में आया कि नए-नए उद्‌घोषक मुझे अपना गुरू मानकर मेरी नकल करते थे। मैंने हमेशा यही कहा कि उन्हें मेरी नकल न करके कुछ नया करना चाहिए क्योंकि स्वयं मैंने ही अपना वह स्टाइल जिसकी वे नकल करते हैं, कई वर्ष पहले छोड़ दिया है।

 

साभार- दैनिक नईदुनिया से

.

अंगोला के बहाने इस्लाम को प्रतिबंधित करने की साजि़श?

पश्चिमी देशों द्वारा इस्लामी देशों में लगातार की जा रही दखलअंदाज़ी और सैन्य हस्तक्षेप  इस्लामी जगत में पश्चिमी देशों के विरुद्ध आक्रोश तथा हिंसा व आतंकवाद का रूप धारण करता जा रहा है। यह स्थिति गत 2 दशकों से यह संकेत दे रही थी कि हो न हो एक दिन इस्लाम धर्म को तथा इस्लाम धर्म के अनुयाईयों को संदेह की दृष्टि से देखा जा सकता है। इतना ही नहीं बल्कि यह भी महसूस किया जाने लगा कि इस्लाम धर्म को प्रतिबंधित करने की साजि़श भी रची जा सकती है। हालांकि इसकी शुरुआत किसी पश्चिमी देश से तो नहीं हुई परंतु ब्रिटेन के सबसे घनिष्ठ दक्षिणी अफ्रीकी देश अंगोला से ऐसी खबरें प्राप्त हो रही हैं कि यहां सभी गैर इसाई अल्पसंख्यक समुदाय व विश्वास के धर्मों व समुदायों को प्रतिबंधित करने का काम शुरु कर दिया गया है।
 
1975 में पुर्तगाल से स्वतंत्रता प्राप्त करने वाला अंगोला हालांकि अपने इस प्रकार के किसी आदेश को अंगोला के संविधान तथा वहां के कानून के अंतर्गत् उठाया जाने वाला कदम बता रहा है। अंगोला के कानूनों के मुताबिक यहां किसी भी धार्मिक संगठन,समुदाय अथवा विश्वास के सदस्यों को धार्मिक मान्यता प्राप्त करने के लिए उनकी कम से कम एक लाख से अधिक की सं या होना ज़रूरी है। इसके अतिरिक्त देश के 18 में से कम से कम 12 प्रांतों में उनकी उपस्थिति होना भी अनिवार्य है। इस अनुपात तक पहुंचने पर ही किसी भी धर्म,विश्वास अथवा समुदाय के लोगों को अंगोला में अपना धर्मस्थल निर्माण करने,धार्मिक स्कूल अथवा संस्था बनाने की अनुमति मिल सकती है तथा इसके लिए उन्हें लाईसेंस जारी किया जा सकता है। परंतु वर्तमान समय में अंगोला की लगभग 18 मिलियन की आबादी में मुसलमानों की सं या केवल 90 हज़ार है।
               
 
अंगोला के उपरोक्त कानून की आड़ में सबसे पहले इस्लाम धर्म व इससे जुड़े धर्मस्थल विशेषकर मस्जिदों व शिक्षण संस्थाओं को निशाना बनाया जा रहा है। हाँलाकि मुसलमानों के धर्मस्थलों के विरुद्ध कार्रवाई की शुरुआत 2010 से ही हो चुकी है। गत् दो वर्षों में अंगोला में आठ मस्जिदों को ध्वस्त करने, उन्हें गिराए जाने अथवा जलाए जाने का समाचार है। अंगोला में पूरे देश में कुल 78 मस्जिदें हैं जिनमें राजधानी लुआंडा के अतिरिक्त अन्य सभी मस्जिदें सरकार द्वारा यह कहकर बंद करा दी गई हैं कि इनके पास मस्जिद बनाने अथवा इन्हें संचालित करने का उपयुक्त लाईसेंस नहीं है। लुआंडा सरकार द्वारा उठाए जाने वाला इस्लाम विरोधी कदम वहां की इसाई बाहुल्य जनता का भी मनोबल बढ़ा रहा है।
 
अंगोला सरकार जिस किसी मस्जिद को अवैध घोषित करती है उसे स्वयं मुसलमानों के हाथों से गिराए जाने के लिए 73 घंटों की समय सीमा निर्धारित करती है। समय सीमा बीत जाने के बाद सरकारी अमले के लोग तथा इस्लाम विरोधी इसाई जनता स्वयं आकर मस्जिद को या तो ध्वस्त करने लग जाती है या फिर उसमें आग लगा देती है। अंगोला सरकार द्वारा गैर इसाई धर्मों के विरुद्ध इस प्रकार का कदम उठाए जाने का कारण देश का सांस्कृतिक संरक्षण भी बताया जा रहा है।
               
 
अंगोला की इस घटना के बाद पूरे विश्व में इस बात को लेकर व्यापक बहस छिड़ गई है कि क्या अपने सांस्कृतिक संरक्षण के नाम पर दूसरे धर्म व विश्वास के लोगों की धार्मिक स्वतंत्रता छीन लेना जायज़ है? क्या किसी देश को इस बात का हक हासिल है कि वह कानून की आड़ में किसी धर्म व आस्था को गैर कानूनी या अवैध ठहरा सके? वैसे तो अंगोला में खुद इसाई धर्म से संबंध रखने वाले लगभग एक हज़ार विभिन्न समुदाय के लोग रहते हैं। परंतु उनमें कैथोलिक इसाईयों की सं या आधी से अधिक है जबकि एक चौथाई लोग प्रोटेस्टेंट विचारधारा से जुड़े इसाई हैं। जबकि मुसलमानों की जनसं या अंगोला की कुल जनसं या का मात्र एक प्रतिशत है। और यह लगभग सभी विदेशी हैं तथा पश्चिमी अफ्रीकी देशों तथा अन्य दूसरे देशों से अंगोला आए हैं। इन मुसलमानों में अधिकांशत: सुन्नी मुसलमान हैं। यहां विदेशी इसाई मिशनरीज़ भी काफी सक्रिय हैं। अंगोला की स्वतंत्रता से पूर्व यानी 1975 से पहले तो पूरे अंगोला में मिशनरीज़ का बोलबाला था। परंतु अब अंगोला सरकार द्वारा कुछ स ती किए जाने के बाद पश्चिमी देशों द्वारा प्रायोजित मिशनरीज़ की संख्या में काफी कमी आ चुकी है। अंगोला सरकार का मानना है कि मिशनरीज़ का देश में प्रचार-प्रसार यहां के नागरिकों में देश की स्वतंत्रता से पूर्व की भावनाओं का पोषण करता है।
               
 
बहरहाल,दक्षिण अफ्रीकी देश अंगोला का नाम अब दुनिया के पहले ऐसे देश के रूप में लिया जाने लगा है जिसने इस्लाम धर्म को प्रतिबंधित करने जैसा विवादित कदम उठाया है। खबरें हैं कि वहां राष्ट्रीय संस्कृति के संरक्षण के नाम पर दूसरे कई बाहरी धर्मों व मतों पर पाबंदी लगाए जाने का काम भी अंगोला सरकार द्वारा शुरु कर दिया गया है।
 
अंगोला की सांस्कृतिक मंत्री रोसा क्रूज़ के अनुसार-'न्याय और मानवाधिकार मंत्रालय ने इस्लाम को अंगोला में कानूनी वैधता नहीं दी है इसलिए अगले आदेश तक देश की सभी मस्जिदें बंद रहेंगीÓ। इतना ही नहीं बल्कि अंगोला की सभी मस्जिदों को गिराए जाभने के आदेश दिए जाने का भी समाचार है। सरकारी सूत्र इन आदेशों को किसी पूर्वाग्रह के अंतर्गत् उठाया गया कदम मानने के बजाए यह कहकर अपने आदेश को उचित ठहरा रहे हैं कि अंगोला के कानून व नियम पूरे न होने के कारण मस्जिदों को प्रतिबंधित किया गया है। सरकारी सूत्रों की मानें तो इनके पास उचित लाईसेंस नहीं है।
 
परंतु अंगोला में सक्रिय इस्लामी संगठन का आरोप है कि इस देश में गैर इसाई धर्मों व मतों के अनुयाईयों के साथ काफी लंबे समय से सौतेला बर्ताव होता आ रहा है। उदाहरण के तौर पर यहां की सरकार ने देश के सभी धर्मस्थलों,धार्मिक संस्थाओं व संस्थानों में सरकार की ओर से एयरकंडीशंड लगवाए जाने का आदेश जारी किया था। परंतु अब तक अंगोला में जिन 83 स्थानों पर एसी लगाए गए हैं वे सभी स्थान या तो इसाई धर्म के चर्च हैं या इसाई धर्म से जुड़ी अन्य संस्थाएं। जबकि मुसलमानों की ओर से अपने धर्मस्थलों व धार्मिक संस्थानों में लगाए जाने हेतु जो 194 प्रार्थना पत्र दिए गए थे उनमें से किसी एक पर भी आदेश नहीं किया गया है। अंगोला सरकार द्वारा पक्षपात पूर्ण फैसले लिए जाने का इससे बड़ा प्रमाण और क्या हो सकता है?
               
 
अंगोला में यदि कोई मुस्लिम लड़की स्वेच्छा से स्कार्फ या हिजाब सिर पर रखकर स्कूल जाती है तो उसे मिशनरी स्कूल की अध्यापिका कक्षा में दाख़िल नहीं होने देती। इसाई मिशनरी ऐसी स्कार्फधारी लड़की को अपनी सभ्यता व संस्कृति के विरुद्ध मानती है। हालंभकि इन स्कूलों के पास स्कार्फ या हिजाब पहनने वाले बच्चों को कक्षा में दाख़िल न होने देने संबंधी कोई लिखित आदेश नहीं है फिर भी अध्यापिकाएं ऐसी लड़कियों को कक्षा में प्रवेश नहीं देतीं।
 
हिजाब का विरोध करने वाले लोग अंगोला में साफतौर पर यह कहते सुनाई देते हैं कि देश छोड़ो या परदा छोड़ो। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि अभी कुछ वर्ष पूर्व तक ही गृह युद्ध की त्रासदी का सामना करने वाले अंगोला के लिए किसी धर्म अथवा मत के विरुद्ध कानून बनाना, उन्हें अमल में लाना तथा इस प्रकार दूसरे मत व विश्वासों के लोगों की भावनाओं को आहत करना किसी भी कीमत पर मुनासिब नहीं है। अंगोला सरकार द्वारा अल्पसंख्यकमतों के लोगों के विरुद्ध उठाया जाने वाला इस प्रकार का कदम जहां उन शक्तियों को बल प्रदान करेगा जोकि इस्लाम धर्म को आतंकवाद से जोड़कर देखने की कोशिश कर रही हैं। वहीं यह कदम मुस्लिम जगत में एक और आक्रोश का कारण भी बन सकता है।इतना ही नहीं बल्कि अंगोला सरकार के इस कदम से इस्लाम धर्म में सक्रिय आतंकवादी ताकतों को भी सक्रिय होने का एक और बहाना मिल सकता है।
               
 
अंगोला सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम के परिणामस्वरूप दुनिया के कई उन मुस्लिम बाहुल्य देशों में भी इसका प्रभाव नकारात्मक पड़ सकता है जहां इसाई समुदाय के लोग अल्पसं या में रहते हैं। लिहाज़ा न केवल अंगोला बल्कि किसी भी देश के द्वारा उठाया जाने वाला ऐसा कोई कदम सामुदायिक संघर्ष को हवा देने वाला कदम ही माना जाएगा। दुनिया के किसी भी देश को यह अधिकार कतई नहीं होना चाहिए कि वह  छोटी से छोटी सं या रखने वाले समुदाय के धर्म,मत तथा विश्वास को मान्यता प्रदान करने अथवा न करने जैसे आदेश जारी करे या कानून बनाए। यदि दुनिया का कोई देश किसी भी धर्म तथा विश्वास को समान आदर,स मान,सुविधाएं तथा प्राथमिकताएं नहीं दे सकता तो कम से कम उसे अपमानित करने अथवा उसके विरुद्ध साजि़श रचने या उसके धर्मस्थलों को गिराकर अथवा उनके धर्मग्रंथों को जलाकर उसकी भावनाओं को आहत करने का अधिकार अपनी राष्ट्रीय संस्कृति के नाम पर तो कतई नहीं होना चाहिए।    

.

अमिताभ जाते जाते गँवई हुलिए में आएंगे केबीसी में

केबीसी में अमिताभ एक लुक में दिखने जा रहे हैं। यह नया अंदाज दर्शकों को चौंका सकता है। दिसंबर के पहले सप्ताह में प्रसारित होने वाले एक एपिसोड में अमिताभ इस तरह से नजर आएंगे। कौन बनेगा करोड़पति के अंत में अमिताभ बच्चन अब अपने दर्शकों को मनोरंजन की दोगुनी सौगात देंगे। बिगबी एक अनोखी भूमिका के साथ शो में अवतरित होंगे। जो दर्शकों अवश्य ही पसंद आएगी। रिएलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति अब अपने अंतिम चरण में पंहुच गया है। जिसके चलते शो के बचे एपिसोड में बिगबी कुछ नया प्रयोग करने की सोच रहे हैं, जिससे दर्शकों का पूरा मनोरंजन हो सके। अमिताभ अब पहली बार शो में डबल रोल में नजर आएंगे। बिगबी का ये गेटअप पूरी तरह से एक गांव वाले का होगा। बॉलीवुड मंत्र वेबसाइट पर इस लुक में अमिताभ की फोटो भी जारी हो गई है। यही नहीं गांव वाले बनकर अमिताभ हॉट सीट पर भी बैठेंगे।

 

.

महिला पुलिस अधिकारी के सामने रो दिए तरुण तेजपाल

तहलका के संस्‍थापक संपादक तरुण तेजपाल रविवार को रो पड़े। गोवा पुलिस के क्राइम ब्रांच दफ्तर में उनसे करीब पांच घंटे पूछताछ हुई और उनका सामना हुआ गोवा की सबसे सख्त पुलिस अधिकारी से।

इस मामले की जांच का जिम्मा संभाल रहीं सुनीता सावंत गोवा पुलिस की क्राइम ब्रांच की सबसे सख्त अधिकारी मानी जाती हैं। पूर्व पर्यटन मंत्री मिकी पचेको को उनका नाम जरूर याद होगा,‌ जिनसे उन्होंने दस घंटे पूछताछ की थी। जब वह पूछताछ से बाहर निकले, तो ऐसे लग रहे थे मानो जोर का झटका लगा हो।

एक अधिकारी ने साफ कर दिया, "तेजपाल से गहन पूछताछ की जाएगी।"

सुनीता सावंत राज्य में गैर-कानूनी खनन मामले की जांच करने वाली टीम का हिस्सा भी रहीं। इस विवाद ने दो साल पहले गोवा में बवाल मचा दिया था।
सुनीता ने डीजीपी किशन कुमार से इजाजत बिना तेजपाल से जुड़ी कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। जो लोग उनसे वाकिफ हैं, उनका कहना है कि सुनीता एक प्रोफेशनल और प्रतिबद्ध अधिकारी है। जल्द ही डीएसपी पद पर उनका प्रमोशन होने वाला है।

एक जानकार ने बताया, "वह क्राइम ब्रांच में सबसे अनुभवी हैं। वह सख्त है और सच बाहर निकालना जानती हैं। उन्होंने कई मामले सुलझाए हैं, विधायकों से सवाल-जवाब किए हैं। वह जानती हैं कि क्या करना है और क्या नहीं। वह भ्रष्ट नहीं हैं।"

.

भारत रत्न किस लिए?

सचिन तेंदुलकर 24 वर्ष के सफल कैरियर से सन्यास ले लिये। सचिन के चाहने वालों में एक निराशा हुई कि सचिन अब मैदान पर खेलते हुए नहीं दिखेंगे। सचिन के चाहने वालों ने उनको ईडेन गार्डन से लेकर वानखेड़े स्टेडियम व भारत के अनेकों शहरों कस्बों में अपने अपने तरीकों से याद किया और विदाई दिये। ईडेन गार्डन में मैच से पहले शहर को सचिन के कार्टून से भर दिया गया था उनके ऊपर फूलों की बारिश की गई और टास सचिन के छपे फोटो वाले सिक्के से किया गया। सचिन शतक बना पायेंगे कि नहीं इस पर हजारों करोड़ का सट्टा लगा। सचिन ने 24 वर्ष में बैट के साथ-साथ बॉल से भी अच्छा खेल दिखाया है जिसके कारण वह क्रिकेट के भगवान बन गये। क्रिकेट के इस भगवान में जो क्रियेटविटी थी उसका लाभ पूंजीपति वर्ग ने भी जमकर उठाया।

उनको बहुत से विज्ञापन मिले जिनसे उन्हें करोड़ों रु. मिले। सचिन विज्ञापन करते समय उनके गुणवत्ता को भी नहीं देखते हैं। जिस पेप्सी का प्रचार कर सचिन करोड़ों कमाते हैं वह पेप्सी स्वास्थ्य के लिए कितना खतरनाक है यह बात साबित हो चुका है। सहारा इंडिया के जिस क्यू ब्रांड को हिमाचल प्रदेश के हाईकोर्ट ने प्रतिबंधित कर रखा है, सेबी विज्ञापन के द्वारा लोगों से सार्वजनिक अपील की थी कि वे सहारा के क्यू प्लान में निवेश नहीं करें। भारत के उच्चतम न्यायलय के बावजदू जनता के 24000 करोड़ न लौटाने वाली सहारा इंडिया का प्रचार सचिन और उनके साथी खिलाड़ी करते रहे हैं।

सचिन को जब भारत के लिए आयकर चुकाना पड़ता है तो वे अपने को एक्टर बता कर आयकर में छूट हासिल करते हैं। 2001-2002 और 2004-2005 में स्टार स्पोर्टस व पेप्सी के विज्ञापन से 5,92,31,211 करोड़ की कमाई कि जिस पर 2,08,59,707 रु. आयकर चुकाना था लेकिन सचिन ने आयकर के दावे को चुनौती दी थी और अपना आयकर देने से बच गये थे। जब वह डॉन ब्रेडमैन की 29 शतक लागने की बराबरी की तो उन्हें तोहफे में फरारी कार मिली जिसकी 1.13 करोड़ की आयात ड्युटी चुकाना सचिन ने मुनासिब नहीं समझा। इस मामले पर कोर्ट ने सचिन व केन्द्र सरकार को नोटिस जारी किया। मामला बढ़ता देख फिएट कम्पनी ने यह आयात कर चुकाया। बाद में सचिन ने इस कार को सूरत के एक व्यापारी को बेच दिया, जिस पर तुषार गांधी ने ट्वीट किया था कि जब सचिन फरारी को गिफ्ट में चाहते थे तो आयात कर में छूट मांगी थी, लेकिन जब उन्होंने कार बेच दी है तो क्या उनसे मुनाफा पर टैक्स मांगा जाएगा?

सचिन कभी भारत के लिए नहीं खेले क्रिकेट टीम बीसीसीआई के अधीन होती है और बीसीसीआई एक स्वायत सेवी संस्था है। बीसीसीआई तमिलनाडु सोसाइटीज रजिस्ट्रशन एक्ट के तहत रजिस्टर्ड है इस पर सरकार का कोई भी नियम कानून लागू नहीं होते हैं।

डॉ. मनमोहन सिंह ने सचिन के बधाई पत्र में लिखा है कि ‘‘यह सम्मान आपको प्रदान करके राष्ट्र ने एक जिवंत इतिहास को सम्मानित किया है, जिसकी क्रिकेट में असंख्य उपलध्यिां रही हैं। और उनके अनुकरणीय खेल ने विश्वभर में अनेक लोगों को प्रेरित किया है। आप खेल की दुनिया के सच्चे राजदूत हैं। हम आपको एक खेल प्रतिभा और वैश्विक खेल प्रतिमा के रूप में सलाम करते हैं। आप न केवल खेलों में बल्कि मानवीय व्यवहार के अन्य क्षेत्रों में भी देशवासियों को निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।’’

इस तरह से ऐसे व्यक्ति को भारत रत्न दिया जा रहा है जिसको भारत की जनता की जीवन से कुछ लेना-देना नहीं है। वह एक संस्था के लिए खेलते रहे और विज्ञापन करके अपने प्रशंसकों को छलते रहे। इससे उन्होंने 1500 करोड़ रु. की कमाई की और उनके विज्ञापन से कम्पनियों ने कितने लाख करोड़ की कमाई की होगी उसका कोई हिसाब नहीं है। भारत रत्न से नवाज कर उनको पूरे जिन्दगी प्रधानमंत्री के वेतन के बराबर या आधी राशि बतौर पेंशन मिलती रहेगी। भारत में कही भी विमान और रेल में फस्र्ट क्लास की यात्रा मुफ्त में कर सकता है, जरूरत पड़ने पर जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा भी दी जाती है। यह सब सुविधाएं आम आदमी के टैक्स के पैसे से दी जाती रहेंगी, जिस टैक्स को बचाने के लिए सचिन झूठ का सहारा लेते रहे। आम आदमी जिसके पास दो जून की रोटी जुटाने के लिए दिन रात मेहनत करनी पड़ती है उसका दिया हुआ टैक्स इस तरह उड़ा दिया जाता है।

क्या यह पुरस्कार सचिन को पूंजीपतियों के सेवा करने के लिए दिया जा रहा है? या यह कांग्रेस के वोट बैंक का सवाल है? जैसा कि केन्द्रीय गृहमंत्री ने बीएसएफ की नई बटालियन को उद्घाटन करते हुए बोले कि सचिन को भारत रत्न जनमानस को देखते हुए दिया गया।

79 वर्षीय डॉ. सीएनआर राव (चिंमामणि नागेश रामचंद्र राव) को भी भारत रत्न देने की घोषणा की गई है। राव को दर्जनों  अंतराष्ट्रीय व राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। कहा जा रहा है कि दुनिया भर में उनके रसायन शास्त्र के ज्ञान की लोहा माना जाता है। वे इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी, एचडी देवगौड़ा, इन्द्रकुमार गुजरात और डॉ मनमोहन सिंह के वैज्ञानिक सलाहाकर परिषद के अध्यक्ष रहे हैंं। कुछ समाचार पत्रों में उनको मंगल अभियान का जनक भी कहा जा रहा है। प्रेस वार्ता में वे नेताओं को इडियट (मूर्ख) कहा। उनका कहना था कि ‘‘हमारा निवेश बहुत कम है, देर से मिलता है। हमें जो पैसे मिले उसके लिए हमने काम किया। हमें जितने पैसो मिल रहे हैं वो कुछ भी नहीं है।’’ बाद में उनको लगा कि उनके बयान से भारत रत्न खटाई में पड़ सकता है तो उन्होंने अपने बयान से पलटते हुए कहा कि नेताओं से उन्हें कोई शिकायत नहीं है। मजाक में नेताओं को बेवकूफ कहा था। हमारे बहुत सारे दोस्त नेता हैं।

जिस देश में 77 प्रतिशत जनता 20 रु. रोजाना पर गुजारा करती है। जहां 9 नौ छात्रों में से एक छात्र ही कालेज पहुंच पाता है। शिक्षा की यह हालत हैं कि मानविकी में डिग्री ले चुके दस में से एक छात्र और इंजीनियरिंग में डिग्री में ले चुके 4 में से एक छात्र ही नौकरी पाने के योग्य होता है। शिक्षण संस्थानों में कमी के कारण कटऑफ इतना ऊंचा पहुंच रहा है कि बहुत से योग्य छात्राओं को भी दाखिला नहीं मिल पाता है। जैसा कि पिछले वर्ष श्रीराम कॉलेज ऑफ कामर्स में बी कॉम आनर्स की कटऑफ 99 प्रतिशत गया। दुनिया में तीन करोड़ गुलामों में से आधे भारत में है। भारत में पैदा होने वाले 1000 नवजातों में से 44 की मृत्यु हो जाती है, जो कि पूरे विश्व में नवजातों की मृत्यु भारत का प्रतिशत 28 है। सरकार ने गर्भवती महिलाओं के लिए योजनायें भी चलाई है लेकिन उन योजनाओं में बजट कम होने के कारण अस्पतालों की हालत बहुत बुरी है इसलिए महिलाएं अस्पताल जाने के बजाय घरों में ही बच्चे को जन्म देती है।

सचिन के 100 शतक से या मंगल पर पहुंच जाने से भारत की आम जनता की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है? निश्चित ही सचिन के 100 शतक से पूंजीवाद को फायदा हुआ। मंगल पर हम पहुंच भी जायें तो क्या देश की 100 करोड़ जनता को कोई लाभ पहुंचेगा या पहुंचने वाले अरबपतियों-खरबपतियों की कीमत भी इन्हीं जनमानस  को उठानी पड़ेगी? ऐसे में जनता के टैक्स के पैसे को उन लोगों पर क्यों खर्च किया जा रहा है जो कुछ प्रतिशत के लिए काम करते हैं? क्या इन पैसों से यहां पर शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसपोर्ट को नहीं सुधारा जा सकता है?

.

नारायण सिंह के खिलाफ बयान दिया तो रात हवालात में गुज़री

इन्दौर से पत्रिका ने खबर दी है कि इन्दौर में �नारायण सांई की पत्नी जानकी उर्फ शिल्पी और गार्ड सतीश वाधवानी के बयान लेकर गुजरात पुलिस शुक्रवार रात इंदौर से रवाना हो गई है। बयान देने के बाद जब गार्ड अपने त्रिवेणी नगर स्थित घर पर पहुंचा ही था कि जूनी इंदौर पुलिस पहुंच गई। दरअसल, एक गुंडे ने गार्ड के खिलाफ पत्नी के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवा दिया था। मामले में सतीश का कहना है, नारायण सांई और उसके सेवादारों ने ही यह षड़यंत्र रचा है।

सतीश को पुलिस ने रातभर लॉकअप में रखा। सुबह जमानत पर बाहर निकला। सतीश ने बताया, वह नारायण सांई और आसाराम के गार्ड था। 2011 तक उनके साथ था। विरोध करने पर छेड़छाड़ की झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाकर मुझे डरा रहे हैं।�

सतीश ने बताया कि गुजरात पुलिस कल दोपहर मेरे बयान के बाद टीम ने शिल्पी का घर पूछा। मैं उन्हें लेकर शिल्पी के घर गया। रात सवा 9 बज चुकी थी। मैं वहां से टीम के साथ अपने घर आ गया। घर पहुंचा तो गुंडा और उसकी पत्नी खड़े थे। उन्होने मुझसे बात करना चाही। डर के कारण 100 नंबर पर कंट्रोल रूम फोन लगाया। फिर जूनी इंदौर थाने से दो पुलिसकर्मी आए। उन्होने मुझसे कहा, तुम्हारे खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है। थाने पहुंचा तो पता चला, उस गुंडे ने ही केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि फरियादी क्षेत्र का नामी बदमाश है। उस पर 10 से अधिक अपराध दर्ज है। सतीश का कहना है, नारायण सांई मुझे धमकियां दे रहा है। मेरे पास उसकी कॉल रिकार्डिग है। गवली पलासिया आश्रम के सेवादार चिंटू ने एक सप्ताह पहले मुझे धमकाया था जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीए पकड़ाई तो सांई भी आ जाएगा गिरफ्त में

सतीश ने बताया, 1994 में उन्होंने आसाराम से दीक्षा ली थी। उसके बाद से वह 2011 तक आसाराम व नारायण सांई के साथ रहे। उसके बाद आसाराम और सतीश के बीच अनबन हो गई। सतीश को आसाराम ने पिटवाया था। आसाराम का अहमदाबाद में महिला आश्रम था। वहीं, नारायण सांई ने हिम्मतनगर के गामदोई के आश्रम में महिला आश्रम बनाया। इनमें वे काले कारनामों को अंजाम देते थे। साढ़े 3 बजे रात को नारायण सांई के रूम से लड़कियां बाहर आती थी। नारायण सांई की पीए मोनिका अग्रवाल निवासी दिल्ली भी गायब है। मोनिका की उसके पिता पुरूषोत्तम से फेसबुक पर बात होती रहती है। यदि पुलिस उसे पकड़ लेगी तो नारायण सांई भी पकड़ा जाएगा। बयान में शिल्पी ने पुलिस को बताया, वह नारायण की करतूतों से बहुत दु:खी है। शिल्पी नारायण सांई से तलाक लेने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।

.

तरुण तेजपाल घाटे के बाद भी कैसे चलाते रहे तहलका?

तरुण तेजपाल पर अपनी साथी पत्रकार के कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद तहलका के असली मालिकों और राजनीतिक संबंधों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। तहलका पत्रिका को चलाने वाली कंपनी अनंत मीडिया प्राइवेट लिमिटेड वर्ष 2010-12 के दौरान करीब 26 करोड़ का घाटा उठा चुकी है। हाल के वर्षों में उद्योगपति और तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद केडी सिंह से जुड़ी कंपनियों की अनंत मीडिया में हिस्सेदारी बढ़ी है।

केडी सिंह के अलावा अनंत मीडिया में वर्ष 2012 तक कपिल सिब्बल और राम जेठमलानी की हिस्सेदारी भी रही है। तहलका की प्रबंध संपादक शोमा चौधरी के पास भी कंपनी के 1000 शेयर हैं। केडी सिंह के अलकैमिस्ट समूह की तीन कंपनियों पर गैर-कानूनी तरीके से पूंजी जुटाने के आरोप लग चुके हैं। सरकार इस मामले की स्पेशल फ्रॉड इंवेस्टीगेशन ऑर्गेनाइजेशन (एसएफआईपी) से जांच के आदेश दे चुकी है।

कंपनी रजिस्ट्रार की फाइलिंग के अनुसार, वर्ष 2011 और 2012 के बीच अनंत मीडिया में केडी सिंह से जुड़ी कंपनियों की हिस्सेदारी बढ़कर दोगुनी से ज्यादा हो गई। सितंबर, 2011 में रॉयल बिल्डिंग एंड इंफ्रा. लिमिटेड की हिस्सेदारी 30 फीसदी से बढ़कर सितंबर, 2012 में 65.75 फीसदी तक पहुंच गई, जबकि तरुण तेजपाल की हिस्सेदारी 39.34 फीसदी से घटकर 19.25 फीसदी रह गई।

रॉयल बिल्डिंग एंड इंफ्रा में केडीएस कॉरपोरेशन की 85 फीसदी हिस्सेदारी है। इस तरह केडी सिंह ने केडीएस कॉरपोरेशन व अन्य कंपनियों के जरिए परोक्ष रूप से अनंत मीडिया में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है। सितंबर, 2012 में अनंत मीडिया में छोटे-बड़े कुल 29 हिस्सेदार थे, जिसमें कांग्रेस के कपिल सिब्बल और नामी वकील राम जेठमलानी भी शामिल हैं। सिब्बल, जेठमलानी और शोमा चौधरी की हिस्सेदारी एक फीसदी से कम थी।

तहलका पत्रिका का प्रकाशन करने वाली कंपनी अनंत मीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का गठन अगस्त 2003 में हुआ था। तब कई नामी हस्तियां इससे जुड़ी थीं। लेकिन अब सिर्फ 5 लोग तरुण तेजपाल (टीटी), उनकी बहन नीना तेजपाल शर्मा, अनिल ओबरॉय कुमार, सतीश मेहता और प्रवीण कुमार राठी अनंत मीडिया के निदेशक के तौर पर काम कर रहे हैं। सतीश मेहता केडी सिंह के अलकैमिस्ट ग्रुप की कई कंपनियों में भी निदेशक हैं। माना जाता है कि अलकैमिस्ट की ओर से वही तहलका का कामकाज देखते हैं।

साभार- अमर उजाला से

.

बीए बीएससी की पढ़ाई अब इतिहास रह जाएगी

देश में छात्रों की आने वाली नई पीढ़ी बीए और बीएससी जैसी पढ़ाई की पारंपरिक कोर्सो से महरूम रहेगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने बीए और बीएससी की पढ़ाई को आउट ऑफ डेटेड बताते हुए इसे बंद करने का प्रस्ताव पास किया है। यूजीसी के मुताबिक बीए, बीएससी की पढ़ाई अब रोजगार परक नहीं है। इसलिए इसमें बदलाव जरूरी है। इसकी जगह नया कोर्स लांच करने की तैयारी है। इसका नाम बैचलर ऑफ वोकेशनल एजूकेशन (बीवोक) रहेगा जो पूरी तरह से रोजगार परक होगा। इंडस्ट्री की मांग के मुताबिक कोर्स करिकुलम तैयार किया जाएगा। यूजीसी ने बीए, बीएससी की पढ़ाई को रिप्लेस करने का मसौदा तैयार कर लिया है। इसका सकरुलर भी राज्य विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों की वेबसाइट, लॉगिन पर उपलब्ध है।

200 कालेजों में कोर्स शुरू होगा
27 नवंबर को यूजीसी के वाइस चेयरमैन एस. देवराज की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रयोग के तौर पर बीवोक का नया कोर्स सत्र 2015-16 से शुरू किया जाएगा। पहले फेज के दौरान देश के 200 कालेजों में यह कोर्स शुरू होगा। अगले 10 सालों में संशोधित कोर्स देश के सभी राजकीय, अनुदानित और सेल्फ फाइनेंस कालेजों में पढ़ाने की योजना है। यह व्यवस्था कई फेज में लागू जाएगी।

कालेजों को मिलेगा अनुदान
 
वाइस चेयरमैन ने कहा कि यूजीसी का अनुदान अब परफारमेंस पर आधारित कर दिया गया है। जिस कालेज के पास अच्छी फैकल्टी, रिसर्च, इंफ्रास्ट्रBर और एजूकेशन क्वॉलिटी बढ़िया होगी, उसे अच्छा अनुदान दिया जाएगा।

निजी संस्थानों को 25 हजार करोड़ की मदद
यूजीसी के वाइस चेयरमैन के मुताबिक राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत देश के निजी शैक्षिक संस्थानों को 25 हजार करोड़ रुपये का अनुदान दिया जाना है। इससे शैक्षिक गुणवत्ता में जबरदस्त सुधार की उम्मीद है। देवराज ने कहा है कि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में इंग्लैंड और अमेरिका की तरह सुधार की जरूरत है। यूजीसी ने एजूकेशनल इंस्टीट्यूट को और जवाबदेह बनाने की कवायद की है।

.

मूवीज नाउ के साथ दिसंबर में मनाइए जश्न

महीने भर ऐक्शन, रोमांच और जोश से भरपूर मनोरंजन का उत्सव

मूवीज नाउ इस वर्ष दिसंबर माह में अपने दर्शकों के लिये शानदार लाइन-अप के साथ उनका मनोरंजन करने के लिए तैयार है! अपनी तीसरी वर्षगांठ का उत्सव मना रहा मूवीज नाउ वाकई में अविस्मरणीय जश्न मनाने के मूड में है! मूवीज नाउ हॉलीवुड शौकीनों के लिये दिसंबर महीने में एक के बाद एक हिट फिल्में प्रस्तुत करके उन्हें जीवनकालिक अनुभव करायेगा। इसमें ऐक्शन से लेकर सस्पेंस और एनिमेशन से भरपूर ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं।

माह की शुरूआत ही धमाके के साथ होगी! मूवीज नाउ पर 1 दिसंबर 2013 को ब्लॉकबस्टर नाइट्स से महीने की शुरूआत होने वाली है। चैनल के पोर्टफोलियो में 25 मिलियन डॉलर से 481 मिलियन डॉलर तक कमाने वाली फिल्मों की आकर्षक श्रृंखला उपलब्ध है। इनमें से सर्वश्रेष्ठ फिल्में ब्लॉकबस्टर नाइट्स के अंतर्गत प्रसारित की जायेंगी, जैसे कि सॉल्ट, राइज ऑफ द प्लैनेट ऑफ द ऐप्स, कुंग फू पांडा सहित कई अन्य फिल्में प्रत्येक रविवार रात 11 बजे प्रसारित की जाएंगी।

जबकि ब्लॉकबस्टर नाइट्स दर्शकों का मूड बनायेगा, हैरी पॉटर- द कम्प्लीट एडवेंचर से शाम की शुरूआत और भी बेहतरीन बनेगी। मूवीज नाउ ना सिर्फ आपको आपके पसंदीदा जादूगर के युद्ध, लड़ाई और जीत के किस्से दिखायेगा, बल्कि इस रोमांचक जादूगर की पूरी श्रृंखला को प्रस्तुत करेगा। 6 दिसंबर से प्रत्येक शुक्रवार 9 बजे देखिय हैरी पॉटर- द कम्प्लीट ऐडवेंचर में स अनोखी फ्रैंचाइज के 7 ब्लॉकबस्टर्स को।

मूवीज नाउ जोश और ऐक्शन का समावेश करते हुये, भारतीय टेलीविजन पर 21 दिसंबर रात 9 बजे सबसे बड़े और अद्भुत मार्शल आर्ट ब्लॉकबस्टर ताइ ची जीरो का प्रसारण करेगा। यही नहीं, एनिमेटेड, प्यारी और मजेदार हिट मैडागास्कर एस्केप 2 अफ्रीका दर्शकों का मनोरंजन करेगी। 28 दिसंबर रात 9 बजे महीने की सुपर मूवी के रूप में बेन स्टिलर, क्रिस रॉक, डेविड श्विमर, जैडा पिंकेट स्मिथ और साशा बैरान कोहेन को मैडागास्कर फ्रैंचाइजी की दूसरी किश्त में एलेक्स, मार्टी, मेलमैन, ग्लोरिया और किंग जूलियन की भूमिका में देखने का अवसर मिलेगा।

त्यौहार का मौसम समाप्त करते हुये मूवीज नाउ जिंगल ऑल द डे और हाइ ऑन 2013 के साथ वर्ष के अंतिम सप्ताह का उत्सव मनायेगा। क्रिसमस और नये वर्ष के जोश का आनंद उठाने के लिये, चैनल हॉलीवुड की फिल्मों के शौकीनों और संपूर्ण परिवार के लिये सर्वश्रेष्ठ हिट फिल्में प्रसारित करेगा। जिंगल ऑल द डे के साथ 24 और 25 दिसंबर को सुबह 9 बजे से बेबीज डे आउट, जिंगल ऑल द वे, आइस एज: डान ऑफ द डायनासोर्स, जुमांजी आदि कई फिल्मों के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाएं। हैंगओवर, फाइनल डेस्टिनेशनल, फैंटास्टिक फोर-राइज ऑफ द सिल्वर सर्फर, कराटे किड एव अन्य ऐक्शन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ नये साल की मस्ती का जश्न मनाइये।

इस दिसंबर, मूवीज नाउ- हॉलीवुड इन एचडी पर सर्वश्रेष्ठ हॉलीवुड फिल्मों के साथ ऐक्शन और पार्टी का आनंद उठाएं!

.