Tuesday, April 1, 2025
spot_img
Homeअजब गज़बदुल्हा वरमाला लिए खड़ा रहा और दुल्हन चकमा देकर प्रेमी के साथ...

दुल्हा वरमाला लिए खड़ा रहा और दुल्हन चकमा देकर प्रेमी के साथ भाग गई

बैंड-बाजे के साथ बरात दरवाजे पर आई…सभी के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी। दूल्हा भी अपनी कार में बैठे-बैठे दुल्हन के दीदार का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। इसी बीच शादी की रस्में शुरू हो गईं। द्वारचार की रस्म हुई इसके बाद जयमाला के लिए दूल्हा अपनी दुल्हन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच दुल्हन ने कहा कि मेरे पेट में दर्द हो रहा है। थोड़ी देर के लिए सन्नाटा सा पसर गया। तुरंत ही दुल्हन को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इसके बाद दुल्हन ने जो कदम उठाया उससे लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। दूल्हे को समझ ही नहीं आ रहा था कि वो क्या तो क्या करे।

यूपी के कन्नौज जिले में तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात को हरदोई जनपद से बरात आई थी। बैंड-बाजे के साथ दूल्हा दुल्हन के दरवाजे पहुंचा। द्वारचार के बाद घराती और बराती जयमाला रस्म की तैयारी में जुट गए।

इसी दौरान दुल्हन ने परिजनों से पेट में दर्द होने की बात कही। शादी के जोड़े में ही दुल्हन को रात करीब 10 बजे मेडिकल कालेज ले जाया गया।

सुबह तक दुल्हन का पता न चलने पर दूल्हा बगैर दुल्हन के घर लौट गया। कोतवाल त्रिभुवन कुमार ने बताया कि इस मामले की उनके पास शिकायत नहीं आई है।

साभार – अमर उजाला से

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार