Tuesday, March 19, 2024
spot_img
Homeमीडिया की दुनिया सेराहुल गाँधी की दो प्रेम कहानियाँ

राहुल गाँधी की दो प्रेम कहानियाँ

कांग्रेस के निर्विरोध नव निर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी फिलहाल अमेठी से लोकसभा के सांसद हैं। युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ती जा रही है। 47 साल के राहुल गांधी अभी तक कुंवारे हैं। उन्होंने शादी नहीं की है। 34 साल की उम्र में पुश्तैनी सियासी सीट अमेठी से वो पहली बार सांसद चुने गए थे। तब लोगों को लगा था कि राजनीति में प्रवेश करने के बाद राहुल गृहस्थी में भी प्रवेश करेंगे लेकिन आज तक ऐसा नहीं हो सका। जब मीडिया के लोगों ने उनसे पूछा कि शादी कब करेंगे तो उन्होंने कहा कि योग्य लड़की मिलेगी तो शादी कर लेंगे। बता दें कि राहुल गांधी की दो-दो लव स्टोरी रही है।

राहुल की पहली प्रेम कहानी
‘संडे गार्जियन’ ने साल 2012 के जून में इसका खुलासा किया था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अफगानी किंग मोहम्मद जहीर शाह की पोती नोअल जेहर के साथ प्रेम प्रसंग में हैं। इसके बाद राहुल गांधी और नोअल जेहर दिल्ली के अमन होटल में एक साथ देखे गए, जहां ये लोग फिटनेस सेंटर में जाया करते थे। दिल्ली के बाद इन दोनों को फ्रांस में भी एकसाथ देखा गया। नोअल फ्रेंच यूनिवर्सिटी इन्स्टीट्यूट से यूरोपियन बिजनेस में ग्रैज्यूएट थीं। वह इटली की निवासी थी। नोआल ने बाद में वेबस्टर यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से ज्वैलरी डिजायन में स्पेशलाइजेशन पूरा किया था। खबरें तो यह भी आई थीं कि नोअल धर्म परिवर्तित कर रोमन कैथोलिक बन गई थीं और राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी के पैतृक घर यानी इटली के चैपल में एकसाथ पूजा की थी। उम्मीद जताई जा रही थी कि राहुल गांधी अफगानी राजकुमारी से शादी करेंगे लेकिन साल 2013 में नोआल ने इजिप्ट के प्रिंस मुहम्मद से शादी कर ली।

राहुल की दूसरी प्रेम कहानी

1990 के दशक में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी की मुलाकात वर्निक कार्टेली से हुई लेकिन इनकी दोस्ती की खबर दुनियावालों को तब लगी जब राहुल गांधी 1998 के चुनावों में मां सोनिया गांधी के लिए प्रचार करने दिल्ली पहुंचे। इसके एक साल बाद इस जोड़ी को बर्मिंघम के क्रिकेट स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड कप मैच का लुत्फ उठाते हुए देखा गया। दोनों की तस्वीर वायरल हुई, तब माना जाने लगा कि वर्निक राहुल की गर्लफ्रेंड हैं। उसी साल यानी 1999 में राहुल गांधी और वर्निक अंडमान में एक साथ छुट्टियां मनाते देखे गए। उस समय वर्निका को कोलंबियाई मूल का बताया जा रहा था। इसके बाद वर्मिका को राहुल-प्रियंका और पूरी फैमिली के साथ लक्षद्वीप और केरल में देखा गया। इस बार मीडिया ने अनुमान लगाया कि उसका नाम जौनिटा है।


इसके बाद 2004 के आम चुनावों के दौरान राहुल गांधी ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में स्वीकार किया कि उनकी गर्लफ्रैंड हैं लेकिन उसका नाम न तो जौनिटा है और न ही वो कोलंबिया की हैं। राहुल ने बताया कि उनका नाम वर्निका है और वो स्पैनिश मूल की हैं। राहुल ने तब यह भी बताया था कि वर्निका एक आर्किटेक्ट हैं न कि वेटर। उन्होंने कहा था कि वर्निका उनकी बेस्ट फ्रेंड हैं। फिलहाल इन दोनों के बीच दोस्ती है या नहीं इसकी कोई चर्चा नहीं है।

साभार- इंडियन एक्सप्रेस से

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार