Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeजियो तो ऐसे जियोवैशाली की चंदा बनी आज एक दिन की अमेरिकी राजदूत

वैशाली की चंदा बनी आज एक दिन की अमेरिकी राजदूत

हाजीपुर। वैशाली, बिहार की बिटिया चंदा ठाकुर 11 अक्टूबर को अंतरर्राष्ट्रीय बालिका दिवस (इंटरनेशनल डे फॉर गर्ल चाइल्ड) के मौके पर राजधानी दिल्ली में एक दिन के लिए अमेरिका के राजदूत का प्रभार संभालेगी। चंदा देश की उन 16 लड़कियों में अपना स्थान बनाने में सफल रही हैं, जिन्हें इस प्रतीकात्मक जिम्मेदारी के लिए चुना गया है। 11 अक्टूबर को इन्हें एक दिन के लिए किसी न किसी देश के राजदूत का प्रभार दिया जाएगा।

चंदा के अलावा बिहार की दो अन्य लड़कियां भी इस कार्यक्रम के लिए चुनी गई हैं। इनमें सारण जिले के आटा गांव की रोशनी कुमारी और जमुई के चितइहा गांव की बेबी राय भी शामिल हैं। बेबी इस मौके पर कनाडा के राजदूत का प्रभार संभालेंगी। सभी 16 लड़कियों को दिल्ली में “प्लान इंडिया” संस्था ने तीन दिवसीय ट्रेनिंग देकर बुनियादी जानकारी प्रदान की है। चंदा पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं।

वह आईडीएफ द्वारा गठित बाल समूह की सदस्या रही हैं और बहुत से बच्चों को समूह से जोड़कर सामाजिक कार्यों में शामिल किया है। चंदा ने राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में बाल विवाह उन्मूलन व समाज सुधार के क्षेत्र में काफी सराहनीय कार्य किए हैं। छात्राओं और उनके अभिभावकों के बीच चंदा ने लंबे समय तक बाल विवाह जैसी कुरीति को जड़ से समाप्त करने के लिए अभियान चलाया है। फिलहाल वे किशोरियों के बीच मासिक स्वास्थ्य और एनीमिया के प्रति जागरूकता अभियान चला रही हैं।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार