Sunday, May 19, 2024
spot_img

Monthly Archives: December, 2017

आईएनएस कलवरी क्यों खास है भारतीय नौसेना के लिए

गुरुवार को भारतीय नौसेना में डीजल से चलने वाली पनडुब्बी आईएनएस कलवरी को शामिल कर लिया गया। पिछले 17 सालों में ये पहली भारतीय सबमरीन है, जिसे नौसेना में शामिल किया गया है।

आइए, वंशवादी नेतृत्व के चंगुल से लोकतंत्र को बचाएं

राजतंत्रीय शासन व्यवस्था का सबसे बड़ा दोष यही माना जाता है कि उसमें वंशानुगत नेतृत्व की परंपरा होती है। राजा का पुत्र या राजा द्वारा नामित व्यक्ति ही युवराज होता है तथा बाद में राजा। विवेक यह नहीं कहता कि किसी वंश में जो भी पैदा होगा उसमें शासन चलाने के लिए आवश्यक सारे गुण होंगे ही। उसमें आवश्यक क्षमताएं होंगी हीं। हालांकि राजतंत्र में भी अनेक राजा अपने पुत्रों या वारिसों में सबसे गुणी, सबसे क्षमतावान को प्रश्रय देते थे।

ऑनलाइन देखे सकतें हैं हर ब्रांड की दवा की कीमत

भोपाल। देश भर में बनने वाली हर तरह की दवा की कीमत आप ऑनलाइन देख सकते हैं। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइजिंग अथारिटी (एनपीपीए) ने अपने पोर्टल पर यह सुविधा शुरू की है। इसके लिए सिर्फ दवा का जेनरिक (मॉलीक्यूल) नाम डालना होगा। ओवरचार्जिंग की शिकायतों के बाद एनपीएपए ने यह निर्णय लिया है।

क्रेडिट कार्ड कहीं जी का जंजाल न बन जाए, इससे ऐसे बचें

देश में कर्ज लेकर अपनी जरूरतें और शौक पूरा करने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। क्रेडिट कार्ड इसका सबसे आसान तरीका है। हाल ही में जारी रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक सितंबर, 2017 के अंत में क्रेडिट कार्ड पर कुल बकाया रकम बढ़कर 59,900 करोड़ रुपए हो गई। गौर करने वाली बात है कि महज साल भर पहले यही आंकड़ा 43,200 करोड़ रुपए था।

गुजरात में भाजपा को न सौ सीटें मिलेगी न 150

बिहार और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की सटीक भविष्यवाणी करने वाले सुरजीत एस. भल्ला ने गुजरात चुनाव के बारे में दिलचस्प पूर्वानुमान लगाया है। उनका कहना है कि गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा को सौ से कम सीटें आने के जीरो चांस हैं। लेकिन, 130 से ज्यादा सीटें भी नहीं आएंगी। ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की 150 सीटें आने की भविष्यवाणी सही नहीं होने जा रही है। इसको लेकर उन्होंने अपने विश्लेषण के आधार पर आंकड़े भी दिए हैं।

आचार्य विद्यासागर जी की ‘मूकमाटी’ व्यक्तित्व विकास की अनोखी महाकृति – डॉ. चन्द्रकुमार जैन

राजनांदगांव। आचार्य विद्यासागर जी महाराज के मूकमाटी महाकाव्य पर बहुप्रशंसित शोध कर पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय, रायपुर से 1997 में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर प्रथम पंक्ति के शोधकर्ताओं में अपनी जगह बनाने वाले शहर के शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय के हिंदी विभाग के राष्ट्रपति सम्मानित प्राध्यापक डॉ. चन्द्रकुमार जैन का कहना है कि 'मूकमाटी' व्यक्तित्व विकास की अनोखी महाकृति है।

उज्जैन में महाकाल का अभिषेक किया अमजद अली खान ने

संगीत खुदा की बख्शी गई नियामत है। ईश्वर दिल में बसता है, इसलिए आज साज और सुर की बात न करते हुए मेरे दिल की सुनो, संगीत की भाषा आप खुद-ब-खुद समझ जाओगे। यह बात महाकालेश्वर मंदिर में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सरोद वादक अमजद अली खान ने नईदुनिया से कही।

ब्रह्मपुत्र मसले पर संजीदगी ज़रूरी

ब्रह्मपुत्र मूल के तिब्बती हिस्से में अपने हिस्से में अपनी हरकतों को लेकर चीन एक बार फिर विवाद में है। हालंकि यह पहली बार नहीं है कि तिब्बती हिस्से वाले ब्रह्मपुत्र नद पर चीन की अनैतिक हरकतों को लेकर विवाद खड़ा हुआ हो।

आरएसएस की समाज सेवा पर मीडिया वाले बात क्यों नहीं करते

आम तौर पर अगर कोई पत्रकार किसी का इंटरव्यू लेने जाता हैं तो वो सीधा व्यक्ति विशेष से प्रश्न करना शुरू कर देता है जिसका साक्षात्कार लेना हो। अभी हाल में मेरा पहला अनुभव रहा है आरएसएस के मीडिया प्रभारी से बातचीत का। मेरे इंटरव्यू के पहले उन्होंने मेरे बारे में जानना चाहा। किसी भी पत्रकार के लिये यह थोड़ा कष्टदायक या उसके अहं को ठेस पहुंचाने वाला अनुभव होगा, जहां पहले उसके विषय में जानकारी ली जाये। शायद यही कारण है कि पत्रकारों को आरएसएस जरा कम पसंद आती हैं।

जल योध्दा राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सूखे पर सरस और सार्थक संवाद

सूखा मुक्त राष्ट्रीय जल सम्मेलन का आयोजन विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो में किया गया। खजुराहो न केवल मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है बल्कि चंदेलकालीन जल संरचनाओं के लिए भी जाना जाता है।
- Advertisment -
Google search engine

Most Read