1

देवों के देव महादेव के मोहित रैना बनेंगे अशोक

कलर्स पर प्रसारित होने वाले ‘चक्रवर्ती सम्राट अशोक‘ में अब आपको नया अशोक नजर आने वाला है। दरअसल यह शो अब कई सालों का लीप ले रहा है और खास बात यह है कि अब इस शो में अशोका का अब बड़ा रूप देखने को मिलेगा। अभी तक इस रोल को सिद्धार्थ निगम निभा रहे थे, लेकिन अब बड़े अशोक का किरदार मोहित रैना निभाएंगे। चैनल ने मोहित के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। मोहित सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ में भगवान शिव का किरदार निभा चुके हैं और इस किरदार में लोगों ने उन्हें काफी पसंद भी किया।