Homeटेली गपशपहोली में हुड़दंग मचाएंगी टप्पू सेना

होली में हुड़दंग मचाएंगी टप्पू सेना

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टप्पू सेना शो की शूटिंग के दौरान तो होली में हुड़दंग मचाती ही है मगर असल जीवन में भी होली जम कर खेलती है । सेट पर जब होली की शूटिंग होती है तो सेट पर सबसे ज्यादा मौज और मस्ती टापू सेना ही करती है । शूटिंग ख़त्म होने के बाद भी उनकी मस्ती चालू रहती है । अगर होली के दिन शूटिंग नही होती है तो होली के दिन एक दूसरे से मिलकर जम कर होली खेलते है ।

तारक मेहता शो में मिस्टर शोडी के बेटे गोगी यानि समय शाह का कहना है की ” मुझे रंगो से बहुत प्यार है। होली के दिन हम टप्पू सेना मिलकर या फ़ोन पर होली की मुबारक देते है , वैसे मिलकर खेलने का अलग ही मजा आता है । होली के दिन मैं अपने रियल फैमिली के साथ भी जम कर होली खेलता हु । टप्पू सेना शो में जितनी मस्ती करती है उससे ज्यादा हम सब ऑफ कैमरा मस्ती करते है , और एक दूसरे को जम कर रंग लगते है । वैसे इस साल शो में होली नही हो रही है मगर इस साल भी हमने १ सप्ताह पहले से सेट पर होली की मस्ती चालू कर दी है । होली के दिन तो जम कर हुड़दंग मचाने का इरादा है ”

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार