1

श्री पंकज झा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मीडिया सलाहकार बने

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मीडिया सलाहकार के रूप में पंकज झा की नियुक्ति की गई है। पंकज झा बीजेपी के संगठन में काम कर रहे थे। अब वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव के मीडिया सलाहकार की भूमिका में रहेंगे। बीजेपी के मुखपत्र दीपकमल के संपादक रहने के अलावा पंकज झा पार्टी के संगठन से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में भी पंकज झा की भूमिका रही है। उको हर महीने 1.20 लाख रुपए वेतन मिलेगा।

पंकज झा की मंगलवार रात को राज्य सरकार की तरफ से मीडिया सलाहकार के रूप में नियुक्ति की गई है। अब पंकज झा सलाहकार के रूप में मुख्यमंत्री को मीडिया संबंधी परामर्श देंगे। सलाहकार के रूप में नियुक्ति के बाद पंकज झा को हर महीना 1.20 लाख रूपए वेतन के तौर पर मिलेगा। इसके अलावा पंकज झा को राज्य शासन के विशेष सचिव के समकक्ष सुविधाएं मिलेगी। श्री झा पूर्व में रायपुर और दिल्ली में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह के मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।