Homeखबरेंअमरीका में शराब की बोतल पर शिवजी का फोटो

अमरीका में शराब की बोतल पर शिवजी का फोटो

अमरीका के उत्तरी केरोलिना राज्य में शराब व पिज़्ज़ा निर्माता कंपनी एशविल्ले ब्रीईंग कंपनी ने� शराब की बोतल पर भगवान शिव की तस्वीर अंकित की है। शराब की बोतल पर नटराज के रूप में भगवान शिव के चित्र के साथ शिवाह् लिखा है। कंपनी के इस कृत्य की अमरीका के हिन्दुओं ने जमकर आलोचना की है। अमरीका के एक हिन्दू कार्यकर्ता राजन जेदने ने कहा कि कंपनी द्वारा हिन्दुओं की भावनाओं का अनादर करने वाला यह कृत्य पूर्णतया अनुचित है। हिन्दुओं के देवताओं का उपहास उड़ाकर कंपनी ने हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। हिन्दू धर्म में भगवान शिव आस्था के केन्द्र हैं इसलिए कंपनी तत्काल हिन्दुओं से क्षमा मांगे और इस शराब की बिक्री बंद करे।��������

.

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार