1

झूम पर देखिये सड़कछाप रोमियो आदित्य रॉय कपूर को एक नए अंदाज़ में!

ज़ूम टीवी पर आदित्य रॉय कपूर ने अपनी जिंदगी के कई खुलासे किए, जवानी के दिनों से लेकर बॉलीवुड के रोमांटिक हीरो बनने तक-सिद्धार्थ रॉय कपूर और कुणाल रॉय कपूर जैसे बड़े भाईयों के साथ रहना मुश्किल हो सकता है! इस शांत सुभाव लेकिन गहरी सोच रखने वाले स्टार आदित्य रॉय कपूर के बारे में जानिए इस सप्ताह जूम के जेनेक्सट-द फ्यूचर ऑफ बॉलीवुड में, जिनमें उनके कई रहस्याओं और कई अपेक्षाओं से पर्दा उठेगा।

सलमान खान, ऋतिक रौशन और अक्षय कुमार जैसे स्थापित सितारों के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले इस युवा हीरो को ना सिर्फ नोटिस किया गया था बल्कि उसे अपनी हिट फिल्म में एकल भूमिका निभाने के लिए भी अनुभव भी मिला। आशिकी 2, चाहे उनकी पहली फिल्म ना हो पर इस फिल्म ने ही उन्हें बॉलीवुड में स्थापित किया है। 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर इस ब्लॉकबस्टर ने उन्हें शानदार सफलता दी है और ये फिल्म उनके सबसे करीब भी है। देखिए उसको बॉलीवुड में सबसे चहेते और बेहतरीन हीरो होने पर अपनी भाभी विद्या बालन, इंडस्ट्री के महेश भट्ट, मोहित सूरी, शक्ति कपूर, रणबीर कपूर को अपनी राय देते हुए।

आशिकी 2, ने उन्हें पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनाया है पर ये जवानी है दिवानी में रणबीर कपूर के दोस्त के रूप में उनकी भूमिका से स्पष्ट है कि वे यहां पर लंबे समय तक टिकने वाले हैं। ये प्राकृतिक ही है कि एक स्टार अपने प्रशंसकों के प्यार का आनंद उठाएंगे पर ये रूमानी लड़का काफी शर्मीला है और ये भी नहीं जानता कि प्रशंसकों के साथ कैसे बर्ताव करना चाहिए! उसका कहना है कि जब दर्शक  उसके काम की तारीफ कर रहे होते हैं तो वह चुपचाप ही रहता है।

अपनी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के अनुरूप ही ये हीरो असल जिंदगी में भी एक कूल राउडी की रह चुका है। अपनी जवानी के दिनों में दो लड़कियों से आकर्षित ये ‘आशिक’ उनके हर कदम पर नजर रखता था! उनसे अपने कॉलेज के रॉक बैंड और संगीत के प्रति अपने प्रेम के किस्से भी सुनिए। अपने क्रांतिकारी कदमों के साथ आगे रहने वाला ये स्टार पाठशाला में हमेशा बैकबेंचर ही होता था! परीक्षाओं में फेल होना और स्कूल से बंक मारने के नए नए अंदाज के साथ वह कॉलेज से सस्पेंडड  भी  हो गया था। अब इन सब के बारे में वे खुद ही बात करेंगे जूम पर !

 

इस मिश्रण में कुछ और मसाले डालते हुए उनके भाई भी बचपन के कुछ किस्सों और शरारतों का खुलासा करेंगे। अपने भाई, दोस्त और राजदार के साथ बिताए पलों के बारे में सिद्धार्थ रॉय कपूर और कुणाल रॉय कपूर भी काफी कुछ मजेदार बताएंगे।

 

देखिए, जेनेक्सट, फ्यूचर ऑफ बॉलीवुड, सोमवार 4 नवंबर, 2013, रात 8 बजे, सिर्फ जूम पर-भारत का नंबर 1 बॉलीवुड चैनल!

.