Tuesday, March 19, 2024
spot_img
Homeदुनिया मेरे आगेक्या चीनी कम्युनिस्ट पार्टी टूटने के कगार पर है?

क्या चीनी कम्युनिस्ट पार्टी टूटने के कगार पर है?

जिस प्रकार 90 के दशक में सोवियत कम्युनिस्ट साम्राज्य रातों-रात धराशाई हो गया, क्या उसी तरह चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सी.सी.पी) भी टूटने के कगार पर है? मानवाधिकार विशेषज्ञों के अनुसार पिछले 15 वर्षों से एक शांतिपूर्ण आन्दोलन चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के जनाधार को जड़ से समाप्त कर रहा है।

“पार्टी छोड़ो” नामक इस आन्दोलन की शुरुआत 2004 में हुई जब न्यूयॉर्क स्थित इपोक टाइम्स प्रकाशन ने “कम्युनिस्ट पार्टी पर 9 भाष्य” नामक संपादकीय श्रंखला प्रकाशित की। ये लेख सी.सी.पी के 65 साल के शासन का दमनकारी इतिहास बयान करते हैं, जिस दौरान 6 से 8 करोड़ लोग अनेक राजनीतिक अभियानों के कारण मारे गए।

इन लेखों के प्रकाशन के बाद से, बड़ी संख्या में चीनी लोग कम्युनिस्ट पार्टी की मेम्बरशिप त्याग रहे हैं. पिछले 15 वर्षों में 32 करोड़ से ज्यादा चीनी लोग कम्युनिस्ट पार्टी की मेम्बरशिप से इस्तीफा दे चुके हैं। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए देखें: http://tuidang.epochtimes.com । चीन में इस आन्दोलन की अगुआई करीब 2 करोड़ स्वयंसेवी अपनी जान जोखिम में डाल कर कर रहे हैं जिनमें अधिकांश फालुन गोंग साधना अभ्यास से सम्बंधित हैं।

फालुन गोंग के बारे में आपको बता दें की इसकी शुरुआत चीन में 1992 में श्री ली होंगज़ी द्वारा की गयी। इसकी शांतिप्रिय प्रकृति के बावजूद फालुन गोंग का बढ़ता जनाधार चीनी कम्युनिस्ट शासकों को खलने लगा और 1999 में चीन में इस पर पाबंदी लगा दी। आज फालुन गोंग (या फालुन दाफा) भारत सहित विश्व के 114 से अधिक देशों में लोकप्रिय है जबकि चीन में इसका बर्बर दमन किया जा रहा है। फालुन दाफा पर अधिक जानकारी के लिए देखें: www.falundafa.org, www.faluninfo.net

चीन में मानवाधिकारों के हनन की बात करें तो, पिछले कुछ वर्षों में चीन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अंग प्रत्यारोपण के लिए पर्यटन केंद्र के रूप में उभरा है। हजारों लोग वहां अंग प्रत्यारोपण के लिए जाते हैं। किन्तु उन्हें यह जानकारी नहीं है कि ये अंग कहाँ से आते हैं। पिछले 15 वर्षों से चीन में सालाना 10,000 से अधिक अंग प्रत्यारोपण हुए हैं। चीन में अंग दान में देने की प्रथा नहीं है। तो ये अंग कहाँ से आते हैं?

यह अविश्वसनीय लगता है, किन्तु चीन में अंगों के प्रत्यारोपण के लिए अंग न केवल मृत्युदण्ड प्राप्त कैदियों से आते हैं, बल्कि बड़ी संख्या में कैद निर्दोष “फालुन गोंग” अभ्यासियों से आते हैं। चीन में मानवीय अंग प्रत्यारोपण के इस अपराध में बड़े पैमाने पर अवैध धन कमाया जा रहा है। स्वतंत्र जाँच द्वारा यह प्रकाश में आया है कि चीनी शासन, सरकारी अस्पतालों की मिलीभगत से, कैदियों के अवैध मानवीय अंग प्रत्यारोपण के अपराध में संग्लित है। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए देखें: www.endtransplantabuse.org

पिछले कुछ समय से भारत और चीन के बीच संबंध तनावपूर्ण रहे हैं। भारत पर दबाव बनाने के लिये चीन मसूद अजहर समर्थन, अरुणाचल प्रदेश, डोकलाम विवाद आदि का इस्तेमाल करता रहा है। किंतु चीन स्वयं आज एक दोराहे पर खड़ा है। एक ओर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी है जिसका इतिहास झूठ, छल और धोखाधड़ी का रहा है। दूसरी ओर वहां लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता की आवाजें उठ रही हैं। “पार्टी छोड़ो आन्दोलन” इसी कड़ी का भाग है। इस परिपेक्ष में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के विघटन की खबर भारत के लिए खासा महत्त्व रखती है।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की धारणाएं और नीतियां उन सभी चीजों का खंडन करती हैं जिनका भारत जैसी एक प्राचीन संस्कृति और आधुनिक लोकतंत्र प्रतिनिधित्व करता है। भारत के पास चीन को सिखाने के लिये बहुत कुछ है। भारत को चीन में हो रहे मानवाधिकार हनन की निंदा करनी चाहिए। भारत को चीन में अवैध मानवीय अंग प्रत्यारोपण समाप्त करने के लिए एक निर्णायक भूमिका निभाने की जरूरत है। यही सोच भारत को विश्वगुरु का दर्जा दिला सकतीकरनी चाहिए। भारत को चीन में अवैध मानवीय अंग प्रत्यारोपण समाप्त करने के लिए एक निर्णायक भूमिका निभाने की जरूरत है। यही सोच भारत को विश्वगुरु का दर्जा दिला सकती है।

संपर्क
Archana Thakeria
Coordinator FIC
9920093985

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार