Monday, May 13, 2024
spot_img

Monthly Archives: November, 2017

थिएटर ऑफ़ रेलेवेंस के मुंबई नाट्योत्सव ने छोड़ी छाप

दर्शक “काल को गढ़ने वाले प्रसिद्ध नाटक “गर्भ” और “अनहद नाद –अनहर्ड साउंड्स ऑफ़ युनिवर्स” और “न्याय के भंवर में भंवरी” के मंचन” से कला और जीवन के विविध रंगों से सराबोर हुए “थिएटर ऑफ़ रेलेवंस" के 25 वर्षीय मुंबई नाट्योत्सव में !

भारत के संविधान ने देश के लोगों को दिया अपना भाग्य आप लिखने का अनोखा अधिकार – डॉ. चन्द्रकुमार जैन

राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के राष्ट्रपति सम्मानित प्राध्यापक और सतत सृजनरत प्रखर वक्ता डॉ. चन्द्रकुमार जैन ने संविधान दिवस पर आयोजित विशिष्ट व्याख्यान-सत्र में भारत के संविधान की प्रस्तावना पर मर्मस्पर्शी और ज्ञानवर्धक विचार व्यक्त किया। महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के इस गरिमामय आयोजन में बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं को डॉ. जैन ने बहुत सरल शब्दों में अपनी सुपरिचित तथा प्रभावशाली शैली से संविधान की प्रस्तावना के आदर्श, उद्देश्य और प्रभाव की जानकारी दी। एक-एक शब्द को एक-एक पल पूरी जिज्ञासा के साथ मंत्रमुग्ध होकर सुनने के बाद विद्यार्थियों ने एकमतेन स्वीकार किया कि उन्हें अपने संविधान और राष्ट्र पर गर्व करने नया फलसफ़ा मिल गया।

प्रयोग से बढ़ेगा छत्तीसगढ़ी का मान – डॉ. सुधीर शर्मा

राजनांदगांव । शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिंदी विभाग में कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भिलाई के प्राध्यापक डॉ. सुधीर शर्मा ने प्रेरक अतिथि व्याख्यान देते हुए कहा कि सतत प्रयोग और सृजन से ही छत्तीसगढ़ी भाषा का ज्ञान और मान बढ़ेगा।

‘दंगल’ से रोहित सरदाना की नई शुरुआत

तेज-तर्रार टीवी पत्रकार रोहित सरदाना आज से अपनी नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, वे अब देश के नंबर वन चैनल 'आजतक' का हिस्सा बन गए हैं। शाम 5 बजे के स्लॉट के महारथी रोहित सरदाना 'आजतक' पर भी इसी समय अपना नया शो आज से पेश करेंगे। उनके नए शो का नाम है- दंगल: बहस का राजनीतिक अखाड़ा

सुरेंद्र मिश्रा और राज शर्मा को पत्रकारिता कोश का श्रेष्ठ सूचना ब्यूरो सम्मान

मुंबई। लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज भारत की प्रथम मीडिया डायरेक्टरी "पत्रकारिता कोश" के 17वें अंक का विमोचन शनिवार, दि. 25 नवंबर, 2017 को शाम 5.00 बजे यशोदा हॉल, पंडित इस्टेट, जोशी बाग, कल्याण (पश्चिम) में संपन्न हुआ. ऊँ शिवम सत्संग ट्रस्ट एवं सोनावणे कॉलेज, कल्याण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता के.जे. सोमैया कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सतीश पांडेय ने की.

जगदीश चंद्र माथुर की जन्म शताब्दी पर संगोष्ठी का आयोजन

दिल्ली। नाटक द्विआयामी विधा है। वह साहित्य और कला एक साथ है। यह एकांगी कला नहीं विशिष्ट कला है जो लिखे जाने पर साहित्य और फिर खेले जाने पर कला बनता है। जगदीश चंद्र माथुर के नाटक इस अर्थ में विशिष्ट हैं कि वे श्रेष्ठ साहित्य होने के साथ रंगमंच की दृष्टि से भी खरे हैं।

महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के पुरस्कारों की घोषणा

मुंबई : महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी द्वारा वर्ष 2016-17 के पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में हिन्दी के प्रचार-प्रसार एवं विकास हेतु सतत रूप से प्रयासरत हिन्दी साहित्य अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष हिन्दी सेवियों को पुरस्कृत किया जाता है। अकादमी द्वारा दिए जाने वाले ये पुरस्कार अखिल भारतीय, राज्य स्तरीय तथा विधागत होते हैं। सभी पुरस्कृत व्यक्तियों को अकादमी द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में नगद पुरस्कार, स्मृति चिह्न तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

ये ज़हर तो हमने ही उगला है

उत्तर भारत का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों प्रदूषण युक्त घने कोहरे से ढका हुआ है।

कार हुई बेकार, साईकिल की सवारी बचा रही है एक घंटा

तकनीकी रणनीतिकार सत्य शंकरन हफ्ते में दो दिन साइकल चलाते हुए अपने दफ्तर तक जाते हैं। उनके घर से दफ्तर की दूरी करीब 20 किलोमीटर है और इस तरह वह आने-जाने में 40 किलोमीटर का सफर साइकल से ही तय करते हैं। उत्तर बेंगलूरु से दक्षिण बेंगलूरु तक के अपने सफर में वह शहर की कई व्यस्त सड़कों से होकर गुजरते हैं। लेकिन कार के बजाय साइकल से जाने पर वह कम-से-कम एक घंटे का समय बचा लेते हैं। शंकरन को अब साइक्लिंग करना इस कदर रास आने लगा है कि वह इसके मुरीद बन चुके हैं। वह कहते हैं, 'साइकल एक तरह से हमारे शरीर का ही हिस्सा बन जाती है। इससे हमें काफी लचीलापन मिल जाता है।'

मनीला में भारत की सफल कूटनीति

यह आजाद भारत के इतिहास में पहली बार होगा कि हमारे गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार एक साथ दस देशों के राष्ट्राध्यक्ष मुख्य अतिथि के रुप में विराजमान होंगे।
- Advertisment -
Google search engine

Most Read