1

जीईएस में 13 साल का ये लड़का बना सबके आकर्षण का केंद्र

अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी इवांका ट्रंप के आगमन के साथ हैदराबाद में शुरू हुए वैश्विक उद्यमिता सम्मेलन (जीईएस) में 1500 पहुंचे कारोबारी पहुंचे हैं। लेकिन इस सम्मेलन में पहुंचे 13 साल के लड़के ने सबका ध्यान आकर्षित किया है। यह लड़का अपनी विलक्ष प्रतिभा के कारण सुर्खियां बटोर रहा है। सम्मेलन में पहुंचे कारोबारियों में 13 साल का यह लड़का सबसे कम उम्र का उद्यमी है जो कि ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला है। इस लड़के का नाम हमीश फिनलेसन है जो एक एप डेवलपर है।

वह स्वलीन (ऑटिस्टिक) है, मतलब ऐसे रोग से ग्रसित है, जिसमें बच्चा अपने आप में खोया रहता है। मगर इससे उसके काम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है और उसने पांच एप्स बनाए हैं। इनमें एक एप ऐसा है, जो ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसॉर्डर (एएसडी) से पीड़ित मरीजों की मदद करने में सहायक है।

10 साल की उम्र में उसने अपना पहला एप ‘लिटरबगस्माश’ बनाया था। 2016 के सम्मेलन में भी भाग ले चुका है हमीश। खबरों के मुताबिक हामिश दूसरी बार जीईएस में शामिल हुए हैं। इससे पहले उन्होंने 2016 में सिलिकॉन वैली में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया था। उन्होंने यहां हैदराबाद में कहा वह लोगों से वर्चुअल रियलिटी (आभासी हकीकत) के बारे में जानना चाहते हैं। हमीश लोगों से कौशल यानी स्किल्स के में बारे में बातचीत करने के इच्छुक हैं। बताया जा रहा है कि हमीश का फेवरेट सब्जेक्ट मैथ और कोडिंग करना है।