पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया

मुंबई। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाने के लिए पश्चिम रेलवे का सतर्कता विभाग 30 अक्टूबर, 2023 से 5 नवंबर, 2023 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मना रहा है। इस दिशा में पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल पर भी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस अवसर पर “भ्रष्टाचार को ना कहें; राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्ध रहें” विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। साथ ही 1 नवंबर 2023 को मुंबई मंडल के डीआरएम कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक श्री शलभ गोयल ने पीआईडीपीआई पर अपनी टीम के साथ सेमिनार का आयोजन किया। सेमिनार में मुंबई सेंट्रल के मंडल रेल प्रबंधक श्री नीरज वर्मा के साथ-साथ मुंबई मंडल, पश्चिम रेलवे के शाखा अधिकारियों ने भाग लिया।

फोटो कैप्शन: पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक श्री शलभ गोयल और उनकी सतर्कता टीम 1 नवम्बर, 2023 को पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल कार्यालय में “भ्रष्टाचार को ना कहें; राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्ध रहें” विषय पर तथा पीआईडीपीआई पर एक सेमिनार आयोजित करते हुए दिखाई दे रहे हैं।