Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeसूचना का अधिकारमुंबई विद्यापीठ के अधिसभा चुनाव पर 7.44 लाख का खर्च

मुंबई विद्यापीठ के अधिसभा चुनाव पर 7.44 लाख का खर्च

मुंबई विद्यापीठ के अधिसभा पर जानेवाले 10 पंजीकृत स्नातकों के चुनाव में मुंबई विद्यापीठ ने 7.44 लाख रुपए खर्च करने की जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को मुंबई विद्यापीठ ने दी हैं। इसमें सबसे ज्यादा 5.65 लाख रुपए का खर्च यह यात्रा और विज्ञापनों पर किया गया हैं।

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मुंबई विद्यापीठ से दिनांक 27 मार्च 2018 को जानकारी मांगी थी कि मुंबई विद्यापीठ के अधिसभा पर जानेवाले 10 पंजीकृत चुनाव में सभी प्रकार के खर्च का ब्यौरा दे। अनिल गलगली की आरटीआई को करीब 9 महीनों के बाद मुंबई विद्यापीठ ने जबाब दिया हैं।

मुंबई विद्यापीठ के वित्त व लेखा विभाग के उप कुलसचिव राजेंद्र आंबवडे ने अनिल गलगली को जानकारी दी हैं कि मुंबई विद्यापीठ के अधिसभा पर जानेवाले 10 पंजीकृत स्नातकों के चुनाव में 7 लाख 44 हजार 499 रुपए खर्च हुए हैं। इस खर्च में सबसे अधिक खर्च यह यात्रा पर किया गया हैं। कुल रकम 3 लाख 22 हजार 89 रुपए खर्च की गई हैं वहीं विज्ञापन पर 2 लाख 43 हजार 232 रुपए खर्च हुआ हैं। सॉफ्टवेअर के लिए 68 हजार 810 रुपए, टोनर रीफिल्लिंग के लिए 16 हजार 638 रुपए, डेकोरेशन पर 20 हजार 500 रुपए, ट्रेनिंग वोट काऊटिंग पर 3 हजार 330 रुपए और 69 हजार 900 रुपए हॉस्पिटैलिटी पर खर्च किए गए हैं।

अनिल गलगली के अनुसार अधिसभा चुनाव का खर्च और इसकी पूरी जानकारी को मुंबई विद्यापीठ ने वेबसाइट पर अपलोड करने की आवश्यकता हैं। इस बारे में गलगली ने राज्यपाल विद्यासागर राव और मुंबई विद्यापीठ के वाईस चांसलर डॉ सुहास पेडणेकर को भेजे हुए पत्र में मांग की हैं।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार