Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeदुनिया भर कीसलमान खान के बंगले से फरार अपराधी गिरफ्तार

सलमान खान के बंगले से फरार अपराधी गिरफ्तार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बंगले की देखभाल करने वाले 62 वर्षीय एक व्यक्ति को तीन दशक पुराने चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। शहर पुलिस की अपराध शाखा की ‘यूनिट-4 ने खान के गोराई स्थित बंगले से शक्ति सिद्देश्वर राणा को गिरफ्तार किया।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक निनाद सावंत ने बताया कि राणा और कुछ अन्य लोग चोरी के मामले में कथित रूप में संलिप्त हैं और उन्हें 1990 में अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि राणा को जमानत पर रिहा किया गया था और तब से वह फरार था।

अदालत ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। हाल में अपराध शाखा के अधिकारियों को सूचना मिली कि राणा पिछले 20 साल से गोराई बीच इलाके के एक मकान में रह रहा है। जांच में पता चला कि राणा सलमान खान के बंगले की देखभाल का काम कर रहा। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच जारी है।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार