Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeखबरेंहर दीवाल को लाँघ गए केजरीवाल

हर दीवाल को लाँघ गए केजरीवाल

 जनलोकपाल बिल के लिए अन्ना हजारे के साथ संघर्ष के समय ही अरविंद केजरीवाल को राजनीतिक जगत से चुनौती मिलती रही है। पहले इनके सिविल सोसायटी आंदोलन को सवालों के घेरे में खड़ा किया गया। कपिल सिब्बल जैसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों ने इनको राजनीति में आने की चुनौती तक दी। उसके बाद जब केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी (आप) के गठन का फैसला किया तो कांग्रेस और भाजपा ने उनको कमतर आंकते हुए मखौल उड़ाया। इन सबके बीच महज डेढ़ साल के सियासी सफर में ही केजरीवाल ने दिल्ली की सत्ता तक पहुंचकर विरोधियों की बोलती बंद कर उनके मंसूबों को ध्वस्त कर दिया।

केजरीवाल के खिलाफ बयानबाजी:

मैं आपको आगाह करती हूं कि ये पार्टियां मानसूनी कीड़ों की तरह होती हैं। वे आती हैं, पैसे बनाती हैं और गायब हो जाती हैं। वे इसलिए नहीं टिक पाती हैं, क्योंकि उनके पास दृष्टि नहीं होती है।

-शीला दीक्षित

(22 सितंबर 2012)

जनता आप को वोट देकर अपना वोट खराब नहीं करना चाहती है।

-सुषमा स्वराज

(2 सितंबर 2013)

संविधान ने व्यवस्था दी है, जिसके तहत लोग चुनकर आते हैं..अगर कुछ व्यक्ति जिनको अपनी क्षमता पर भरोसा नहीं है और वे देश का कर्णधार बनने की कोशिश करते हैं, तो इससे बड़ी त्रासदी कोई और नहीं हो सकती है।

-मनीष तिवारी

(13 जून 2011)

आप कांग्रेस की बी टीम है..इसने हालिया स्टिंग ऑपरेशन के बाद अपनी विश्वसनीयता खो दी है।

-नितिन गडकरी

(9 सितंबर 2013)

केजरीवाल पहले एमपी, एमएलए या कम से कम म्यूनिसिपल कॉर्पोरेटर बनकर दिखाएं।

-दिग्विजय सिंह

(25 नवंबर 2012)

आप के प्रदर्शन के बाद

बेवकूफ हैं न (जब पूछा गया कि कांग्रेस दिल्ली में जनता का मूड नहीं भांप पाई) हम हार स्वीकार करते हैं और इसका विश्लेषण करेंगे कि क्या गलत हुआ।

-शीला दीक्षित

(8 दिसंबर 2013)

मैं आपको उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए बंधाई देता हूं। -हर्षवर्धन

आप ने जिस तरह से चुनाव में प्रदर्शन किया उसकी उम्मीद नहीं थी। – नितिन गडकरी

आप ने .. शासन का हिस्सा बनने और व्यवस्था में बदलाव के लिए आम आदमी के लिए मंच तैयार किया।

-प्रिया दत्त

आप ने जिस तरह से लोगों को जोड़ा वैसा परंपरागत पार्टियां नहीं कर पाई।

-राहुल गांधी

.

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार