Home Blog Page 1972

केजरीवाल दुनिया के सौ शीर्ष विचारकों में शामिल

आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविन्द केजरीवाल अमेरिकी पत्रिका फॉरेन पॉलिसी के वर्ष 2013 के 100 शीर्ष वैश्विक विचारकों में शामिल हैं। इस सूची में उन लोगों को शामिल किया गया है जिन्होंने दुनिया में अहम अंतर लाने में योगदान दिया और असंभव की सीमा को पीछे धकेल दिया।

उर्वशी बुटालिया और कविता कृष्णन जैसी कार्यकर्ताओं ने भी इस सूची में जगह हासिल की है जिसमें पहला स्थान अमेरिकी खुफिया सूचनाओं का खुलासा करने वाले एडवर्ड स्नोडन को मिला है।

45 वर्षीय केजरीवाल को सूची में 32वां स्थान मिला है। उन्हें वैश्विक विचारक माना गया है, क्योंकि उन्होंने भारत की राजधानी में भ्रष्टाचार को हटाने के लिए एक अभियान का नेतृत्व किया और देश का संभ्रांत वर्ग की चिंता का कारण बने।

पत्रिका के अनुसार केजरीवाल एक क्रांति को हवा दे रहे हैं, वह नई दिल्ली को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने के लिए एक प्रभावशाली अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं और जनता की जरूरतों की तरफ सरकार का ध्यान दोबारा आकर्षित कर रहे हैं। सूची में बुटालिया और कृष्णन दोनों ही 77वें स्थान पर हैं।

पत्रिका के अनुसार दोनों ना केवल विचारशील कार्यकर्ता हैं बल्कि दोनों भारत में यौन हिंसा की समस्या के खिलाफ खड़े अगुआ विरोधियों में से हैं।

सूची में शामिल अन्य भारतीयों में स्वास्थ्य अधिकार को लेकर संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत आनंद ग्रोवर, गिवडायरेक्टली नाम के गैर सरकारी संगठन के सह संस्थापक रोहित वांचू, स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में महामारी विशेषज्ञ एवं चिकित्सक संजय बसु और ऑनलाइन संगठन एजेंलिस्ट के सह संस्थापक नवल रविकांत के नाम हैं।

सूची में अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे, फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग और अमेरिकी मानवाधिकार उच्चायुक्त नवी पिल्लई के नाम भी शामिल हैं।

.

दिग्विजय के खिलाफ म.प्र. के काँग्रेसियों की खुली बगावत

मध्य प्रदेश के कई प्रमुख काँग्रेसी नेता विधान सभा में चुनावों में कांग्रेस की ज़बर्दस्त हार को लेकर दिग्विजय सिंह के खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं।  कांग्रेसी नेताओं ने  मध्य प्रदेश में दिगिवजय सिंह के बायकॉट का एलान कर दिया गया है।

सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी के बाद उज्जैन जिले के महिदपुर से पराजित कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना परूलेकर ने मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला है। परूलेकर ने कहा कि दिग्विजय का बायकाट होना चाहिए और उज्जैन सांसद प्रेमचंद गुड्डू को पार्टी से निकाला जाना चाहिए। इसके बाद ही मप्र में कांग्रेस का भला हो सकता है।

परूलेकर ने कहा कि महिदपुर में गुड्डू ने उन्हें हराने के लिए 12 करोड़ रुपए खर्च किए। परूलेकर ने कहा ‘मेरे खिलाफ चुनाव लडऩे वाले दिनेश जैन बोस गुड्डू के समर्थक हैं और गुड्डू दिग्विजय के। गुड्डू ने मीडिया में मुझे कमजोर प्रत्याशी के रूप में प्रचारित किया और पूरी पार्टी ने मेरे खिलाफ काम किया।’ परूलेकर ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और केंद्रीय मंत्री कमलनाथ सहित अन्य संबंधित जनों को एक पत्र लिखा है। वे बुधवार को यह पत्र मीडिया को जारी कर देंगी। परूलेकर के बयान पर टिप्पणी के लिए दिग्विजय उपलब्ध नहीं हुए, जबकि गुड्डू ने कहा कि ऐसे मामलों पर मीडिया की बजाय पार्टी के भीतर ही बात की जाना चाहिए।

 

.

जन्म दिन पर मोमबत्तियाँ बुझाना अशुभ ही नहीं घातक भी

जन्म दिन  या किसी दूसरे मौके पर काटे जाने वाले केक पर सजीं मोमबत्तियों को फूंक मारकर बुझाना आपको भारी पड़ सकता है। सरकार इस पर पाबंदी लगाने के बारे में सोच रही है। मकसद है इसके कारण फैलने वाले इन्फेक्शन को रोकना।

राज्यसभा में  एक सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया ने साझे केक पर जलाई जाने वालीं मोमबत्तियों को फूंक मारकर बुझाने पर रोक लगा दी है। अब भारत सरकार भी इस विकल्प पर विचार कर रही है।

आजाद ने अविनाश राय खन्ना के सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंडियन मेडिकल काउंसिल ने बताया है कि ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अनुसंधान परिषद (एनएचएमआरसी) ने साझे केक पर जलाई जाने वालीं कैंडल्स को फूंक मारकर बुझाने पर रोक लगा दी है।

आजाद ने बताया कि एनएचएमआरसी ने डे केयर सेंटर्स को निर्देश दिया है कि वे इन्फेक्शन से बचाव के लिए बर्थडे मनाने वाले लोगों को अपना व्यक्तिगत 'कप केक' मुहैया कराए। आजाद ने कहा कि इंडियन मेडिकल काउंसिल ने इस बारे में खुद कोई रिसर्च नहीं की है। उन्होंने कहा कि केक पर मोमबत्ती जलाने की रस्म जारी रखी जाए या इसे बैन किया जाए, इस पर विचार हो रहा है।

.

शिवराज का शपथ समारोह ज्योतिषियों के हिसाब से

भाजपा की तीसरी सरकार शनिवार को 14 दिसंबर को शपथ लेगी। शपथ समारोह के लिए भोपाल के भेल का जंबूरी मैदान सजकर तैयार हो गया है। ज्योतिषियों के अनुसार इस दिन शनि प्रदोष तिथि होने के कारण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शपथ लिये जाने का शुभ मुहूर्त है, क्योंकि इसके बाद खरमास लग जाएगा। ज्योतिष मनीषियों का कहना है कि 14 दिसंबर के दिन का मूलांक 5 है, वहीं श्री चौहान की जन्मतिथि 5 मार्च होने के कारण उनका मूलांक भी 5 ही है।

इस दिन शनिवार तथा प्रदोष यानि शनि न्याय के देवता और प्रदोष शिव का दिन है। उधर मुख्यमंत्री के नाम का प्रथम शब्द भी शिव होने से सभी संयोग शुभ बन रहे हैं।

शुभ है 14 दिसंबर : पंडितों के मुताबिक श्री चौहान के लिए 14 दिसंबर की तारीख सबसे उपयुक्त और शुभ फलदायक है। क्योंकि इस दिन सूर्य वृश्चिक राशि में है और शनि प्रदोष पड़ रहा है। इसके बाद खरमास लग जाएगा और खरमास में कोई भी शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं।

 

.

रेडिओ से मुफ्त में समाचार मिलेंगे एसएमएस से

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आल इंडिया रेडियो की मुफ्त एसएमएस सेवा शुरु की है।  इस सेवा के तहत पंजीकृत मतदाताओं को उनके मोबाइल पर खबरों की सुर्खियां निःशुल्क प्रदान की जाएंगी. आल इंडिया रेडियों का संचालन सरकार की प्रसारण इकाई प्रसार भारती द्वारा किया जाता है।

इस सेवा के पंजीकरण के लिए आल इंडिया रेडियो के श्रोता मोबाइल पर AIRNWS, फिर स्पेस देकर अपना नाम लिखकर उसे 08082080820 पर एसएमएस भेज सकते हैं अथवा उसी नंबर पर मिसकाल दे सकते हैं. इस सेवा से अब आप कहीं भी खबरों से जुड़े रह सकते हैं।

.

फ़िरदौस ख़ान ने किया वंदे मातरम का पंजाबी अनुवाद

स्टार न्यूज़ एजेंसी की संपादक फ़िरदौस एवं युवा पत्रकार फ़िरदौस ख़ान ने वंदे मातरम का पंजाबी में अनुवाद किया है. वंदे मातरम भारत का राष्ट्रीय गीत है. इसकी रचना बंकिमचंद्र चटर्जी ने की थी. अरबिंदो घोष ने इस गीत का अंग्रेज़ी में और वरिष्ठ साहित्यकार मदनलाल वर्मा क्रांत ने वंदे हिन्दी में अनुवाद किया था. भाजपा नेता आरिफ़ मोहम्मद ख़ान ने इसका उर्दू में अनुवाद किया. गीत के प्रथम दो पद संस्कृत में तथा शेष पद बांग्ला में हैं. राष्ट्रकवि रबींद्रनाथ ठाकुर ने इस गीत को स्वरबद्ध किया था. भारत में पहले अंतरे के साथ इसे सरकारी गीत के रूप में मान्यता मिली है. इसे राष्ट्रीय गीत का दर्जा कर इसकी धुन और गीत की अवधि तक संविधान सभा द्वारा तय की गई है, जो 52 सेकेंड है.

 

वंदे मातरम का पंजाबी अनुवाद

ਮਾਂ ਤੈਨੂ ਸਲਾਮ

ਤੂ ਭਰੀ ਹੈ ਮਿੱਠੇ ਪਾਣੀ ਨਾਲ

ਫਲ ਫੁੱਲਾਂ ਦੀ ਮਹਿਕ ਸੁਹਾਣੀ ਨਾਲ

ਦੱਖਣ ਦੀਆਂ ਸਰਦ ਹਵਾਵਾਂ ਨਾਲ

ਫ਼ਸਲਾਂ ਦੀਆਂ ਸੋਹਣੀਆਂ ਫ਼ਿਜ਼ਾਵਾਂ ਨਾਲ

ਮਾਂ ਤੈਨੂ ਸਲਾਮ…

 

ਤੇਰੀਆਂ ਰਾਤਾਂ ਚਾਨਣ ਭਰੀਆਂ ਨੇ

ਤੇਰੀ ਰੌਣਕ ਪੈਲੀਆਂ ਹਰੀਆਂ ਨੇ

ਤੇਰਾ ਪਿਆਰ ਭਿੱਜਿਆ ਹਾਸਾ ਹੈ

ਤੇਰੀ ਬੋਲੀ ਜਿਵੇਂ ਪਤਾਸ਼ਾ ਹੈ

ਤੇਰੀ ਗੋਦ 'ਚ ਮੇਰਾ ਦਿਲਾਸਾ ਹੈ

ਤੇਰੇ ਪੈਰੀਂ ਸੁਰਗ ਦਾ ਵਾਸਾ ਹੈ

ਮਾਂ ਤੈਨੂ ਸਲਾਮ…

-ਫ਼ਿਰਦੌਸ ਖ਼ਾਨ  

 

मातरम का पंजाबी अनुवाद (देवनागरी में)

मां तैनू सलाम

तू भरी है मिठ्ठे पाणी नाल

फल फुल्लां दी महिक सुहाणी नाल

दक्खण दीआं सरद हवावां नाल

फ़सलां दीआं सोहणिआं फ़िज़ावां नाल

मां तैनू सलाम…

 

तेरीआं रातां चानण भरीआं ने

तेरी रौणक पैलीआं हरीआं ने

तेरा पिआर भिजिआ हासा है

तेरी बोली जिवें पताशा है

तेरी गोद ’च मेरा दिलासा है

तरी पैरीं सुरग दा वासा है

मां तैनू सलाम…

-फ़िरदौस ख़ान

वंदे मातरम का पंजाबी अनुवाद (रोमन में)

Ma tainu salam

Tu bhri hain mithe pani naal

Phal phulaan di mahik suhaani naal

Dakhan dian sard hawawaan naal

Faslan dian sohnia fizawan naal

Ma tainu salam…

Tarian raatan chanan bharian ne

Teri raunak faslan harian ne

Tera pyaar bhijia hasa hai

Teri boli jiven patasha hai

Teri god 'ch mera dilaasa hai

Tere pairin surg da vasa hai

Ma tainu salam…

-Firdaus Khan

फ़िरदौस ख़ान का परिचय

फ़िरदौस ख़ान पत्रकार, शायरा और कहानीकार हैं. वह कई भाषाओं की जानकार हैं. दूरदर्शन केन्द्र और देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कई साल तक सेवाएं दीं. ऑल इंडिया रेडियो के लिए भी काम किया है. देश-विदेश के विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं के लिए लेखन. सूफ़ी-संतों पर आधारित 'गंगा-जमुनी संस्कृति के अग्रदूत' नामक एक किताब प्रकाशित. फ़िलहाल वह स्टार न्यूज़ एजेंसी में संपादक हैं.

संपर्क

Firdaus <firdaus.journalist@gmail.com>

.

ग्रामीण पत्रकारिता पर संगोष्ठी

आगामी 21 दिसंबर 2013 को उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला पंचायत सभागार में नया मीडिया एवं ग्रामीण पत्रकारिता विषयक संगोष्ठी का आयोजन नया मीडिया मंच द्वारा किया जा रहा है. उक्त कार्यक्रम में नया मीडिया के विस्तार एवं ग्रामीण अंचलों में इसकी जरुरत पर तमाम राष्ट्रीय स्तर के पत्रकारों का वक्तव्य होना है.

उक्त आयोजन में दिल्ली से वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्वं संपादक श्री शंभूनाथ शुक्ल माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रोनिक मीडिया विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ श्रीकांत सिंह संपादक श्री पंकज चतुर्वेदी वरिष्ठ स्तंभकार एवं टीवी पत्रकार श्री उमेश चतुर्वेदी सहित संपादक श्री पंकज झा श्री यशवंत सिंह श्रीमती अलका सिंह (रेडियो पत्रकार) श्री संजीव सिन्हा आदि वक्ता उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी देवरिया एवं आईपीएस श्री अमिताभ ठाकुर उपस्थित होंगे.

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात साहित्यकार आचार्य रामदेव शुक्ल करेंगे. उक्त कार्यक्रम के माध्यम से नया मीडिया एवं ग्रामीण पत्रकारिता की तमाम संभावनाओं को टटोलने का प्रयास किया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान ही पत्रकारिता एवं अध्यापन के क्षेत्र में नया मीडिया पर अपने उल्लेखनीय उपस्थिति के लिए देवरिया की माटी से आने वाले पाँच गणमान्यों को “मोती बी.ए नया मीडिया सम्मान“ से सम्मानित किया जाएगा. इसी क्रम में देवरिया के डॉ सौरभ मालवीय की नया मीडिया पर सशक्त उपस्थिति को देखते हुए कार्यक्रम के सह-संयोजक शिवानन्द द्विवेदी सहर ने उक्त पुरस्कार की सूचना दी।

संपर्क
डॉ. सौरभ मालवीय
प्रकाशन अधिकारी
माखनलाल चतुर्वेदी
राष्‍ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्‍वविद्यालय, भोपाल  
मो. +919907890614

.

नक्सलियों ने पत्रकार की हत्या की

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले में संदिग्ध हथियारबंद लोगों ने वरिष्ठ पत्रकार साई रेड्डी की हत्या कर दी है। साई रेड्डी के परिजनों का आरोप है कि उनकी हत्या करने वाले माओवादी हैं। 50 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार साई रेड्डी छत्तीसगढ़ से प्रकाशित देशबंधु अखबार से जुड़े हुए थे।   पुलिस के अनुसार शुक्रवार की दोपहर साई रेड्डी पर बासागुड़ा गांव के पास संदिग्ध माओवादियों ने हमला किया था। हमलावरों ने साई रेड्डी की गर्दन पर धारदार हथियारों से वार किया था।  

 जिले के एसपी प्रशांत अग्रवाल ने साई रेड्डी की हत्या में माओवादियों का हाथ होने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से हमला किया गया है, उससे आरंभिक तौर पर माओवादियों के शामिल होने की बात सामने आई है। लेकिन जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।   एक बयान में इस मामलें को लेकर बीजापुर पत्रकारों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है और एक दिन के लिए बस्तर बंद का एलान भी किया है। बस्तर पत्रकार संघ के प्रेसिडेंट एस करीमुद्दीन ने कहा कि हम इस घटना की निंदा करते हैं और जल्द ही कार्रवाई करने की हम अपनी योजना की घोषणा करेंगे।   इससे पहले माओवादी कम से कम दो बार उनके घर पर हमला करके उनके घर को आग लगा चुके थे।

 एस करीमुद्दीन ने  यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने माओंवादियों से सांठ-गांठ का आरोप लगाकर उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ विशेष जनसुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की थी। वे इस दौरान दो सालों तक न्यायिक हिरासत में भी रहे। पुलिस को कोई पुख्ता सबूत न मिलने पर उन्हें छोड़ दिया था।   इससे पहले इस वर्ष फरवरी में भी माओवादियों ने सुकमा में एक पत्रकार नेमिचंद जैन की हत्या कर दी थी। जैन पहला पत्रकार था जो बस्तर में माओंवादियों द्वारा मारा गया था।

.

वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा मेडिकल कैंप का आयोजन

मुंबई के वनवासी कल्याण आश्रम के श्री सुशील जाजू के प्रयासों से मुंबई क मालड की समाज सेवी संस्था हेतु व डॉ. श्याम अग्रवाल द्वारा संचालित संजीवनी चंद्रभाल अगरवाल चैरिटेबल ट्रस्ट मलाड द्वार मुंबई से 150 किलोमीटर दूर स्थित वनवासी क्षेत्र विलशेत, सोमटा (विक्रमगढ़) में वनवासियों के लिए मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।

रविवार, 8 दिसंबर को जब मुंबई सहित देश भर के लोग विधानसभा चुनावों के परिणामों के लिए टीवी के सामने चिपके बैठे थे ऐसे में डॉ. श्याम अग्रवाल अपने सहयोगी डॉक्टरों  शिल्पी जयपुरिया ( नेत्र विशेषज्ञ),  डॉ. नेहा गोयल (स्किन स्पेशलिस्ट) डॉ. संजय शुक्ला (संजीवनी हॉस्पिटल)  के साथ सुबह 6 बजे ग्राम विलशेत के लिए रवाना हो गए।   मुंबई से 2 घंटे की यात्रा के बाद गाँव विलशेत में आयोजित इस कैंप में 150 से ज्यादा मरीजों का परीक्षण किया गया। जिसमें नैत्र रोग, त्वचा रोग और खासकर महिलाओं की कुपोषण व अन्य बीमारियों का परीक्षण प्रमुख था। मौके पर ही मरीजों को विटामिन की दवाईयों से लेकर अन्य आवश्यक दवाईयाँ भी निःशुल्क दी गई।  
 

कुछ मरीजों को, जिन्हें पेट की अपेंडिक्स की या या आँखें के कैटरेक्ट की गंभीर बीमारी पाई गई उन्हें जनवरी माह में मुंबई लाकर उनका ऑप्रेशन किया जाएगा।   डॉ. श्याम अग्रवाल ने कहा कि हम विलशेत गाँव में हर रविवार को एक डॉक्टर भेजेंगे ताकि इन मरीजों का नियमित परीक्षण हो सके और उन्हें आवश्यक दवाईयाँ चश्में आदि दिए जा सकें।

.

माधुरी दीक्षित को देखिये डांस इंडिया डांस में 14 दिसंबर को

हिंदी फिल्मों में अपने डांस के लिए मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित लोकप्रिय डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ के सेट पर अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराएंगी और वहां अपनी आने वाली फिल्म ‘डेढ़ इश्किया’ का प्रचार करेंगी।

 माधुरी ‘झलक दिखला जा’ की निर्णायकों में से रही हैं और ‘डांस इंडिया डांस’ के सेट पर उनकी उपस्थिति ने निर्णायकों, मेजबानों और प्रतिभागियों के भीतर जोरदार रोमांच पैदा कर दिया है, और वे इस बात की योजना बना रहे हैं कि वे माधुरी से क्या कहेंगे और वे उनके सामने कौन-सा डांस पेश करेंगे।

‘आ जा नचले’ में माधुरी की नृत्य निर्देशक रह चुकीं और ‘डांस इंडिया डांस’ की निर्णायक श्रुति मर्चेंट ने कहा कि माधुरी के साथ काम करना किसी भी नृत्य निर्देशक के कंधे पर भारी जिम्मेदारी होती है।

माधुरी के साथ अपने बीते अनुभव को याद करते हुए मास्टर फिरोज खान ने कहा कि माधुरी और मैंने ‘के सेरा सेरा’ में एकसाथ डांस किया था। उस समय में पृष्ठभूमि में डांस करने वालों में था। वास्तव में गीत के एक प्रमुख हिस्से में माधुरी मेरे चेहरे पर पंच मारती हैं।

युवा प्रतिभागी स्वराली (21) बहुत रोमांचित लेकिन नर्वस भी है। ‘डांस इंडिया डांस’ की यह कड़ी 14 दिसंबर को जी टीवी पर प्रसारित होगी।

.