अगर बॉलीवुड की फिल्में "कोरोना" पे बनती तो कैसे डॉयलॉग्स होते
*शोले* - ये मास्क मुझे दे दे, ठाकुर !! ?

*दीवार* - मेरे पास मास्क है,सेनिटाईजर है, इन्श्योरन्स है, बैंक बैलेन्स है, क्या है तुम्हारे पास ??

*"मेरे पास कोरोना वेक्सिन है!!!"*

*दीवार* - मैं आज भी लोगों से हाथ नहीं मिलाता !!

*दबंग* - कोविड से डर नही लगता साहब, लोकडाउन से लगता है !!

*कुछ कुछ होता है* - फेफड़ों में कुछ कुछ होता है अंजली, तुम नही समझोगी!!

*बाजीराव मस्तानी* अगर आपने हमसे हमारा सेनिटाईजर मांगा होता तो हम खुशी खुशी दे देते,मगर आपने तो मास्क ना पहनकर हमारा गुरूर ही तोड़ दिया ।

*डॉन* - कोरोना की वैक्सिन तो ग्यारह मुल्कों की डॉक्टर ढूंढ रही है, पर वैक्सिन को ढूँढना मुश्किल ही नही, नामुमकिन है !!

*देवदास* -कौन कमबख्त है जो बर्दाश्त करने के लिये पीता है ?हम तो इसलिए पीते हैं कि देश की इकॉनमी ऊपर उठा सके, लोकडाउन को बर्दाश्त कर सके! !

*जिंदगी ना मिलेगी* दोबारा - अगर साबुन से हाथ धो रहे हो ,तो जिंदा हो तुम । अगर चेहरे पे मास्क लगाकर घूम रहे हो तो जिंदा हो तुम । अगर सोश्यल डिस्टन्सिंग फोलो कर रहे हो तो जिंदा हो तुम । अगर बारबार चेहरे पे हाथ नही लगा रहे तो जिंदा हो तुम । अगर घर में झाडू,पोछा,बरतन कर रहे हो तो जिंदा हो तुम ।

*दामिनी* - तारीख पे तारीख, तारीख पे तारीख ! ! हमेशा अगले लोकडाउन की तारीख ही मिलती रही है मीलोर्ड, पर लोकडाउन की आखिरी तारीख नही मिली !

*मैंने प्यार किया* - क्वोरन्टाईन का एक उसूल है मैडम, नो मीटिंग, नो गोईंग आऊट ..

*ओम शांति ओम* अगर कोरोना के नए केस आने बंद नही हुए तो समझ लो कि लोकडाउन अभी बाकी है मेरे दोस्त !

*मुगल-ए-आजम -* सोश्यल डिस्टन्सिंग तुम्हें मरने नहीं देगा और लोकडाउन तुम्हें जीने नही देगा ।

*पाकीजा* - आपके पाँव देखे, बहुत हसीन हैं। इन्हें घर पर ही रखिएगा वरना कोरोना हो जाएगा !!

*दीवार* -जाओ,पहले उस आदमी का साईन लेकर आओ जिसने बिना मास्क के पब्लिक में छींक दिया था !!

*शहंशाह* -रिश्ते में तो हम सारे वायरस के बाप लगते हैं, नाम है *"कोरोना "*!!