Wednesday, May 8, 2024
spot_img
Homeप्रेस विज्ञप्ति25 किलोमीटर सायकिल चलाकर पुस्तक पढ़ने आने ने वाले पुस्तक प्रेमी ...

25 किलोमीटर सायकिल चलाकर पुस्तक पढ़ने आने ने वाले पुस्तक प्रेमी किसान का सम्मान

कोटा। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर किताबों के अध्ययन के शौकीन , 25 वर्षो से ग्राम मवासा से साईकिल से 50 किलोमीटर यात्रा कर पुस्तकालय मे पढ़ने आने वाले किसान कन्हैया लाल गोचर , पेशे से सेवानिवृत उप मुख्य अभियंता थर्मल जो की वेज्ञानिक एवं खगोलीय शिक्षा के प्रचार –प्रसार मे अग्रणी बिगुल जैन एवं सेवानिवृत पुस्तकालय विज्ञानी अब्दुल हामिद को “वयो श्री सम्मान एवं पदक – 2023” से सम्मानित किया गया |

राजकीय सार्वजनिक मण्डल पुस्तकालय कोटा मे अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 25 वर्षो से साईकिल से 50 किलोमीटर यात्रा कर पुस्तकालय मे आने वाले पाँचवी पास किसान कन्हैया लाल गोचर को सार्वजनिक पुस्तकालय प्रशासन द्वारा “वयो श्री सम्मान एवं पदक – 2023” से सम्मानित किया गया |

गौरतलब है कि कन्हैया लाल पुस्तकालय मे उपलब्ध 73000 हजार किताबों मे से लगभग आधी से ज्यादा किताबों का अध्ययन कर चुके है वहीं वनस्पति शास्त्र एवं पादप विज्ञान एवं ओषधि पोधों की किताबों का लगभग सभी पुस्तके अध्ययन कर चुके है | इस अध्ययन के माध्यम से आप शोध एवं कृषि नवाचार मे अग्रणी स्थान हासिल कर चुके है | आप न केवल औषधीय पोधों की खोज मे विशेषज्ञ है , आप 500 विभिन औषधीय प्रजाति के पादपो की खोज कर चुके है अपितु उनको 200 वेज्ञानिक वानस्पतिक नाम भी याद है , आपके ऊपर पूर्व मे कई लेख प्रकाशित हो चुके है |

पेशे से सेवानिवृत उप मुख्य अभियंता थर्मल जो की वैज्ञानिक एवं खगोलीय शिक्षा के प्रचार –प्रसार मे अग्रणी भूमिका निभाने वाले पाठक बिगुल जैन को भी “वयो श्री सम्मान एवं पदक – 2023” से सम्मानित किया गया |

75 वर्षीय सेवानिवृत पुस्तकालय विज्ञानी अब्दुल हामिद को भी उनके उर्दू साहित्य शोध को बढ़ाने के लिए“वयो श्री सम्मान एवं पदक – 2023” से सम्मानित किया गया | इस अवसर पर कन्हैया लाल गोचर ने युवाओ को संबोधित करते हुये कहा कि – अध्ययन एवं निरंतर सीखने की प्रक्रिया व्यक्ति को दीर्घायु तक स्वास्थ्य एवं ऊर्जावान बनाए रखती है |

बिगुल जैन ने कहा कि – सेवानिवृत्ति के बाद यदि आप सामाजिक सरोकार मे सहभागिता निभाना प्रारम्भ कर दे तो निश्चय ही आप युवा महसूस करते रहेंगे|
इस अवसर पर डॉ दीपक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि – इस बार की थीम ‘वृद्ध व्यक्तियों के लिए मानव अधिकारों की सार्वभौम घोषणा के वादों को पूरा करना: पीढ़ियों तक।’” हे | संयुक्त राष्ट्र इस दिन का उपयोग दुनिया भर में वृद्ध व्यक्तियों की वर्तमान और भावी पीढ़ियों के अधिकारों की वकालत करने के लिए करता है।

परामर्शदाता डबली कुमारी ने बताया कि – 2050 तक आधी से ज्यादा आबादी वृध्दों की होगी, इसका आशय हे हम समृद्ध विचांरो का खजाना होंगे |

Dr. D. K. Shrivastava
INELI South Asia Mentor
IFLA WALL OF FAME ACHIEVER
Divisional Librarian and Head
Govt. Divisional Public Library Kota (Rajasthan)-324009
[email protected]
Cell No.+91 96947 83261

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार