Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeटेली गपशपक्या केबीसी में 2 अक्टूबर को सात करोड़ जीत जाएगी असम की...

क्या केबीसी में 2 अक्टूबर को सात करोड़ जीत जाएगी असम की बिनीता जैन

टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) के 10वें सीजन को पहला करोड़पति मिल गया है। असम की बिनीता जैन ने यह उपलब्धि हासिल की है। दो अक्टूबर को प्रसारित होने जा रहे सप्तकोटि एपिसोड के प्रोमो में यह बात सामने आई है।

केबीसी के इस सीजन की शुरुआत चार सितंबर को हुई थी। अब तक इसमें किसी प्रतिभागी ने एक करोड़ रुपए का स्तर नहीं छुआ है। हाल में जारी हुए एक प्रोमो में देखा जा सकता है कि असम की बिनीता जैन सफलतापूर्वक एक करोड़ रुपये के सवाल का जवाब दे देती हैं।

प्रोमो में इस बात को रहस्य रखा गया है कि उन्होंने सात करोड़ रुपये के आखिरी प्रश्न का उत्तर दिया या नहीं। इस रहस्य से पर्दा दो अक्टूबर के एपिसोड में उठेगा।

बिनीता से पहले इस सीजन में भागलपुर के टीटीई सोमेश कुमार चौधरी और गुजरात के ग्राफिक डिजाइनर संदीप सावलिया ने 25-25 लाख रुपये का अधिकतम पुरस्कार जीता है।

केबीसी के पिछले सीजन में कोई भी प्रतिभागी सात करोड़ का पुरस्कार नहीं जीत सका था। जमशेदपुर की अनामिका मजूमदार ने एक करोड़ रुपए का पुरस्कार जीता था। सात करोड़ के प्रश्न का उत्तर नहीं पता होने के कारण उन्होंने क्विट कर लिया था।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार