Login
हमारे मित्र
आज के लोकप्रिय लेख
- न्यूज़ वीक ने भारतीय तिरंगे का अपमान किया
- मध्य प्रदेश खेलों के प्रोत्साहन में आगे
- जन्माष्टमी विशेष : संपूर्ण मनुष्यता के एकमात्र प्रतीक हैं-कृष्ण
- भगवान को भी धोखा दे दिया
- इनकी तनख्वाह है 50 करोड़ रुपये साल
- बिल्डर से पैसे वापस ले सकते हैं
- स्विट्ज़रलैंड से काला धन वापस आएगा
- कौन है वीना मलिक
- नकली नोटों के आगे हारी हमारी सरकार
सर्वाधिक लोकप्रिय लेख
- कौन थे गीता प्रेस गोरखपुर के संस्थापक
- ये हैं भारत के असली वैज्ञानिक
- मैं पाकिस्तान बोल रहा हूँ
- ओम जय जगदीश की आरती के रचयिता
- चमत्कारी और तिलस्मी है वैदिक गणित
- आजाद होते ही देश को गिरवी रख दिया
- पाकिस्तान में हिन्दू होना अभिशाप हो गया
- विदेशों में भी गूंजी भारत माता की आरती
- एक चैनल को 'ऐसे' पत्रकार चाहिए
- भारतीय पध्दति से जन्मदिन कैसे मनाएं
- वंदे मातरम् का इतिहास
- वो काग़ज़ की कश्ती, वो बारिश का पानी
- आने वाले दिनों के लाईव कवरेज
- एक पाकिस्तानी पत्रकार की पीड़ा
आपकी राय
| गेस्ट बुक में अपनी राय दें |
हिन्दी सहायता
| हिन्दी लिखें |
| हिन्दी कैसे लिखें |
| हिन्दी लिखो-ईनाम पाओ |
| ब्लॉग कैसे बनाएं |
| ई-शिक्षक |
| News Letter |
| माय पॉपकॉर्न |
| अमेरिका और भारत में एक साथ हुआ धूप से रूठी चाँदनी का विमोचन |
|
|
| पुस्तक चर्चा | अमरीका से कुबेरनी हनुमंथप्पा | मंगलवार , 11 मई 2010 | |
प्रतिष्ठित पत्रकार, कवयित्री, कहानीकार, उपन्यासकार डॉ। सुधा ओम ढींगरा का काव्य संग्रह '' धूप से रूठी चांदनी '' ( शिवना प्रकाशन) का विमोचन समारोह अमेरिका और भारत में एक साथ हुआ। अमेरिका में हिन्दू भवन (मौरिसविल, नॉर्थ कैरोलाईना) के सांस्कृतिक भवन के भव्य प्रांगण में हिन्दी विकास मंडल और अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी समिति की नॉर्थ कैरोलाईना शाखा के तत्वावधान में बहुत धूमधाम से संपन्न हुआ। हिन्दी विकास मंडल के संरक्षक श्री गंगाधर शर्मा जी ने ज्योति प्रज्जवलित कर कार्यक्रम को आरंभ किया। 600 से अधिक श्रोतागणों के सम्मुख स्थानीय कवयित्री बिंदु सिंह ने डॉ. सुधा ओम ढींगरा के रचना संसार की झलक लोगों को दी और हिन्दी के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यों का चित्रात्मक वर्णन किया। उनके काव्य संग्रह '' धूप से रूठी चांदनी '' की कविताओं से श्रोताओं का परिचय करवाया और मंच पर श्रीमती सरोज शर्मा (अध्यक्ष हिन्दी विकास मंडल), अफ़रोज़ ताज (प्रोफेसर यूएनसी चैपल हिल), कवि आस करण अटल, कवि महेन्द्र अजनबी और कवि अरुण जैमिनी को पुस्तक के विमोचन के लिया बुलाया और सभी ने ''धूप से रूठी चांदनी'' का विधिवत विमोचन किया।नई नवेली दुल्हन का घूँघट हटाया गया। तीनों कवियों को समृति चिन्ह प्रदान किया गया और उसके बाद शुरू हुआ कवि सम्मलेन। आस करण अटल, महेन्द्र अजनबी और अरुण जैमिनी ने हास्य और व्यंग्य के तीरों से श्रोताओं का तीन घंटे खूब मनोरंजन किया। श्रोतागण उठने को तैयार नहीं थे, पर धन्यवाद और बधाइयों के साथ समरोह का समापन हुआ। भारत में डॉ. सुधा ओम ढींगरा की पुस्तक '' धूप से रूठी चाँदनी ''(शिवना प्रकाशन) का विमोचन सीहोर की अग्रणी साहित्य प्रकाशन संस्था शिवना प्रकाशन तथा मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। सुकवि मोहन राय की स्मृति में अखिल भारतीय मुशायरे का आयोजन भी किया गया। सीहोर के कुइया गार्डन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक श्री रमेश सक्सेना, सुकवि स्व. मोहन राय की धर्मपत्नी श्रीमती शशिकला राय सहित पद्मश्री बशीर बद्र, पद्मश्री बेकल उत्साही, डॉ. राहत इन्दौरी तथा मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी की सचिव नुसरत मेहदी सहित सभी शायरों ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा सुकवि स्व. मोहन राय के चित्र पर पुष्पाँजलि तथा दीप प्रावलित करके किया। सभी अतिथियों का स्वागत संयोजक श्री राजकुमार गुप्ता द्वारा तथा आयोजन प्रमुख श्री पुरुषोत्तम कुइया ने किया।शिवना प्रकाशन की नई पुस्तकों का विमोचन सभी अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शिवना प्रकाशन की नई पुस्तकों मोनिका हठीला की ''एक खुशबू टहलती रही '', सीमा गुप्ता की ''विरह के रंग'', मेजर संजय चतुर्वेदी की ''चाँद पर चाँदनी नहीं होती'' का भी विमोचन किया गया, साथ ही डॉ. आजम को सुकवि मोहन राय स्मृति पुरस्कार प्रदान किया गया। विमोचन के पश्चात तीनों उपस्थित लेखकों मोनिका हठीला, सीमा गुप्ता तथा संजय चतुर्वेदी का शिवना प्रकाशन तथा भोजक परिवार भुज द्वारा शाल, श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। सुधा ओम ढींगरा की अनुपस्थिति में उनका शाल, श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह उर्दू अकादमी की महा सचिव नुसरत मेंहदी जी ने स्वीकार किया। सुकवि स्व. मोहन राय स्मृति पुरस्कार की घोषणा तथा पुरस्कृत होने वाले कवि डॉ. आजम का संक्षिप्त परिचय चयन समिति की अध्यक्ष तथा स्थानीय महाविद्यालय में हिन्दी की प्रोफेसर डॉ. श्रीमती पुष्पा दुबे ने दिया। पंडित शैलेष तिवारी के स्वस्ति वाचन के बीच अतिथियों द्वारा डॉ. आजम को मंगल तिलक कर, शाल श्रीफल, सम्मान पत्र तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर सुकवि स्व। मोहन राय स्मृति पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक श्री रमेश सक्सेना ने शिवना प्रकाशन के आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा की। पद्मश्री डॉ. बशीर बद्र ने कहा कि सीहोर आना हमेशा से ही मेरे लिये आकर्षण का विषय रहता है क्योंकि यहाँ पर मुझे बहुत प्यार मिलता है। नुसरत मेहदी ने अपने संबोधन में कहा कि शिवना प्रकाशन के साथियों ने सीहोर में जो भव्य आयोजन रचा है वैसा कम ही देखने को मिलता है। शिवना प्रकाशन ने सीहोर में आज इतिहास रच दिया है। कार्यक्रम के सूत्रधार द्वय रमेश हठीला तथा पंकज सुबीर ने सभी अतिथियों को शिवना प्रकाशन की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किये, साथ ही कार्यक्रम संचालक श्री प्रदीप एस चौहान को सभी विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।कार्यक्रम के द्वितीय चरण में अखिल भारतीय मुशायरे का आयोजन किया गया। शायरों का स्वागत बैज, पुष्पमाला तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर श्री सोनू ठाकुर, विक्की कौशल, सनी गौस्वामी, सुधीर मालवीय, नवेद खान, प्रवीण विश्वकर्मा, प्रकाश अर्श, वीनस केसरी, अंकित सफर, रविकांत पांडे आदि ने किया। पद्मश्री बेकल उत्साही, डॉ. राहत इन्दौरी, नुसरत मेहदी, शकील जमाली, खुरशीद हैदर, अख्तर ग्वालियरी, शाकिर रजा, सिकन्दर हयात गड़बड़, अतहर सिरोंजी, सुलेमान मज़ाज , जिया राना, सुश्री राना जेबा, फारुक अंजुम, काजी मलिक नवेद, ताजुद्दीन ताज, मोनिका हठीला, मेजर संजय चतुर्वेदी, सीमा गुप्ता, डॉ। आाम जैसे शायरों की रचनाओं का कुइया गार्डन में उपस्थित श्रोता रात तीन बजे तक आनंद लेते रहे। डॉ। राहत इन्दौरी, बेकल उत्साही, खुर्शीद हैदर जैसे शायरों की गज़लों का श्रोताओं ने खूब आनंद लिया। श्रोताओं से खचाखच भरे मैदान पर देर रात तक काव्य रस की वर्षा होती रही। श्रोताओं ने अपने मनपसंद शायरों से खूब फरमाइश कर करके ग़ज़लें सुनीं। कार्यक्रम संचालन प्रदीप एस चौहान ने किया। अंत में आभार शिवना प्रकाशन के पंकज सुबीर ने माना। Related items |
|





प्रतिष्ठित पत्रकार, कवयित्री, कहानीकार, उपन्यासकार डॉ। सुधा ओम ढींगरा का काव्य संग्रह '' धूप से रूठी चांदनी '' ( शिवना प्रकाशन) का विमोचन समारोह अमेरिका और भारत में एक साथ हुआ। अमेरिका में हिन्दू भवन (मौरिसविल, नॉर्थ कैरोलाईना) के सांस्कृतिक भवन के भव्य प्रांगण में हिन्दी विकास मंडल और अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी समिति की नॉर्थ कैरोलाईना शाखा के तत्वावधान में बहुत धूमधाम से संपन्न हुआ। हिन्दी विकास मंडल के संरक्षक श्री गंगाधर शर्मा जी ने ज्योति प्रज्जवलित कर कार्यक्रम को आरंभ किया। 600 से अधिक श्रोतागणों के सम्मुख स्थानीय कवयित्री बिंदु सिंह ने डॉ. सुधा ओम ढींगरा के रचना संसार की झलक लोगों को दी और हिन्दी के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यों का चित्रात्मक वर्णन किया। उनके काव्य संग्रह '' धूप से रूठी चांदनी '' की कविताओं से श्रोताओं का परिचय करवाया और मंच पर श्रीमती सरोज शर्मा (अध्यक्ष हिन्दी विकास मंडल), अफ़रोज़ ताज (प्रोफेसर यूएनसी चैपल हिल), कवि आस करण अटल, कवि महेन्द्र अजनबी और कवि अरुण जैमिनी को पुस्तक के विमोचन के लिया बुलाया और सभी ने ''धूप से रूठी चांदनी'' का विधिवत विमोचन किया।
प्रकाशन संस्था शिवना प्रकाशन तथा मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। सुकवि मोहन राय की स्मृति में अखिल भारतीय मुशायरे का आयोजन भी किया गया। सीहोर के कुइया गार्डन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक श्री रमेश सक्सेना, सुकवि स्व. मोहन राय की धर्मपत्नी श्रीमती शशिकला राय सहित पद्मश्री बशीर बद्र, पद्मश्री बेकल उत्साही, डॉ. राहत इन्दौरी तथा मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी की सचिव नुसरत मेहदी सहित सभी शायरों ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा सुकवि स्व. मोहन राय के चित्र पर पुष्पाँजलि तथा दीप प्रावलित करके किया। सभी अतिथियों का स्वागत संयोजक श्री राजकुमार गुप्ता द्वारा तथा आयोजन प्रमुख श्री पुरुषोत्तम कुइया ने किया।
एस चौहान को सभी विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।